News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 78वां स्वतंत्रता दिवस: 1000 किसान, 300 महिला पंचायत प्रतिनिधि, कुल 4,000 अतिथि समारोह में होंगे शामिल
एग्री बुलेटिन

78वां स्वतंत्रता दिवस: 1000 किसान, 300 महिला पंचायत प्रतिनिधि, कुल 4,000 अतिथि समारोह में होंगे शामिल

इस साल 15 अगस्त को 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विशेष अतिथियों को 11 अलग-अलग समूहों में बांटा गया है। इनमें से 1,000 अतिथि कृषि और किसान कल्याण क्षेत्र से होंगे।

Pooja Rai

Pooja Rai·14 Aug 2024· 3 min read

78वां स्वतंत्रता दिवस: 1000 किसान, 300 महिला पंचायत प्रतिनिधि, कुल 4,000 अतिथि समारोह में होंगे शामिल

78वां स्वतंत्रता दिवस: 1000 किसान, 300 महिला पंचायत प्रतिनिधि, कुल 4,000 अतिथि समारोह में होंगे शामिल

इस साल 15 अगस्त को 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विशेष अतिथियों को 11 अलग-अलग समूहों में बांटा गया है। इनमें से 1,000 अतिथि कृषि और किसान कल्याण क्षेत्र से होंगे। युवा वर्ग से 600 अतिथि और महिला एवं बाल विकास से 300 अतिथि शामिल होंगे। वहीं पंचायती राज और ग्रामीण विकास से 300, और जनजातीय मामलों से 350 अतिथि भी शामिल होंगे।

भारत 15 अगस्त 2024 को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक लाल किले से 11वीं बार लगातार तिरंगा फहरा कर देश को संबोधित करने जा रहे है। इससे पहले यह उपलब्धि सिर्फ पंडित जवाहरलाल नेहरू ने हासिल की थी, जब उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 11 बार स्वतंत्रता दिवस पर भाषण दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग 4,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें किसान, युवा, महिलाएं और निम्न-आय वर्ग के लोग शामिल हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने इन समूहों को "विकसित भारत के चार स्तंभ" के रूप में परिभाषित किया था। पीएम मोदी हमेशा कहते हैं कि सरकार का फोकस GYAN पर है- यानी ग़रीब, युवा, अन्नदाता
और नारी (महिला) हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी 15 अगस्त को ही पेरिस ओलंपिक के पदक विजेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़ें -पीएम मोदी द्वारा लॉन्च की गई CPRI शिमला की आलू की तीन नई किस्में, जानिए इनकी खूबियाँ

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वतंत्रता समारोह में हिस्सा लेने के लिए करीब 4,000 अतिथियों को निमंत्रण भेजे गए हैं. अतिथियों को 11 कैटेगरी में बांटा गया है. इनमें से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से 1,000 अतिथियों को निमंत्रण भेजा गया है. पंचायती राज और ग्रामीण विकास की ओर से 300 अतिथियों को बुलाया जा रहा है. इसी तरह युवा मामलों की ओर से 600 और महिला एवं बाल विकास कैटेगरी से 300 अतिथियों को बुलाया जा रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार अन्य मंत्रालयों और विभागों में जनजातीय मामलों के मंत्रालय की ओर से 350 अतिथियों को निमंत्रण भेजा गया है। स्कूली शिक्षा और साक्षरता, सीमा सड़क संगठन, रक्षा मंत्रालय की ओर से 200-200 अतिथियों को बुलाया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और खेल मंत्रालय की ओर से 150-150 अतिथियों को बुलावा भेजा गया है। नीति आयोग की ओर 1,200 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

इसके अलावा 150 से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को उनके परिवारों के साथ अतिथि लिस्ट में शामिल किया गया है। "मेरी माटी मेरा देश योजना" के तहत 400 NSS स्वयंसेवक, माई भारत योजना के 100 लाभार्थी साथ ही पीएम श्री स्कूल, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के छात्र भी अतिथि सूची में शामिल हैं।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 78वां स्वतंत्रता दिवस: 1000 किसान, 300 महिला पंचायत प्रतिनिधि, कुल 4,000 अतिथि समारोह में होंगे शामिल

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
78th independence day78वें स्वतंत्रता दिवसfarmerIndependence daykheti kisaniNews Potliपीएम मोदी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs