News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 550 केंद्रों से होगी कपास की खरीद, राज्यों को निर्देश जारी
एग्री बुलेटिन

550 केंद्रों से होगी कपास की खरीद, राज्यों को निर्देश जारी

केंद्र सरकार ने 2025-26 खरीफ सीजन के लिए कपास किसानों को एमएसपी पर फसल बेचने की पूरी गारंटी दी है। वस्त्र मंत्रालय ने सभी राज्यों और कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को निर्देश दिया है कि खरीद में किसी तरह क

NP

Pooja Rai·Correspondent·04 Oct 2025· 2 min read

550 केंद्रों से होगी कपास की खरीद, राज्यों को निर्देश जारी

550 केंद्रों से होगी कपास की खरीद, राज्यों को निर्देश जारी

केंद्र सरकार ने 2025-26 खरीफ सीजन के लिए कपास किसानों को एमएसपी पर फसल बेचने की पूरी गारंटी दी है। वस्त्र मंत्रालय ने सभी राज्यों और कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को निर्देश दिया है कि खरीद में किसी तरह की परेशानी न आए और किसानों को समय पर भुगतान मिले। इस बार रिकॉर्ड 550 खरीद केंद्र खोले गए हैं।

कपास किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की पूरी गारंटी दी है। सरकार ने साफ कहा है कि किसानों को समय पर भुगतान और खरीद में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

समीक्षा बैठक और निर्देश
वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी कपास उत्पादक राज्यों और कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें राज्यों को निर्देश दिए गए कि एमएसपी खरीद नियमों का सख्ती से पालन करें और किसानों को डिजिटल तरीके से समय पर भुगतान सुनिश्चित करें।

अब तक के सबसे ज्यादा खरीद केंद्र
इस बार सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए रिकॉर्ड 550 खरीद केंद्र खोले हैं। ये केंद्र 11 प्रमुख कपास उत्पादक इलाकों में लगाए गए हैं, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी न हो और परिवहन की
दिक्कत भी कम हो।

ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दलहन आत्मनिर्भरता मिशन को मंजूरी दी

अलग-अलग जोन के लिए खरीद की तारीखें

उत्तरी जोन (पंजाब, हरियाणा, राजस्थान) – खरीद 1 अक्टूबर से शुरू

मध्य जोन (गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा) – खरीद 15 अक्टूबर से

दक्षिणी जोन (तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु) – खरीद 21 अक्टूबर से

सरकार का यह कदम कपास किसानों को बेहतर दाम, समय पर भुगतान और सुरक्षित खरीद व्यवस्था देने की दिशा में बड़ा आश्वासन माना जा रहा है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 550 केंद्रों से होगी कपास की खरीद, राज्यों को निर्देश जारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newscotton procurementkheti kisaniNews Potliखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs