Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 3 अक्टूबर को विजय पर्व के साथ शुरू होगा रबी फसल के लिए “विकसित कृषि संकल्प अभियान’
एग्री बुलेटिन

3 अक्टूबर को विजय पर्व के साथ शुरू होगा रबी फसल के लिए “विकसित कृषि संकल्प अभियान’

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों और अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को विजय पर्व के साथ रबी फसल के लिए “विकसित कृषि संकल्प अभियान

NP

Pooja Rai· Correspondent

15 अगस्त 2025· 3 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
3 अक्टूबर को विजय पर्व के साथ शुरू होगा रबी फसल के लिए “विकसित कृषि संकल्प अभियान’

3 अक्टूबर को विजय पर्व के साथ शुरू होगा रबी फसल के लिए “विकसित कृषि संकल्प अभियान’

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों और अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को विजय पर्व के साथ रबी फसल के लिए “विकसित कृषि संकल्प अभियान’ शुरू की जाएगी। अभियान की औपचारिक शुरुआत से पहले दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस 15-16 सिंतबर को नई दिल्ली में होगी। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राकृतिक खेती मिशन को पूसा दिल्ली से लॉन्च करेंगे।

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में राज्यों के कृषि मंत्री, कृषि सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट सहित विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक उपस्थित रहे। बैठक में खाद और यूरिया की कमी, बायोस्टुमिलेंट (जैव उत्तेजकों) प्रमाणिकता, आगामी रबी फसल के लिए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की तैयारियों, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन, दलहन-तिलहन उत्पादन बढ़ाने, अगले 5 साल की कृषि कार्य योजना, बाढ़ और आपदा प्रभावित इलाकों में फसल बीमा योजना के क्लेम, किसान जनसमस्या के निवारण के लिए ट्रोल फ्री नंबर को प्रसारित करने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई के साथ बैठक की शुरुआत की। फिर उन्होंने बताया कि रबी फसल के लिए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली में 15 और 16 सितंबर को आयोजित होगी और अभियान की औपचारिक शुरुआत 3 अक्टूबर, 2025 विजय पर्व के साथ होगी। अभियान 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर धनतेरस के दिन तक चलेगा।इस अभियान को लेकर केंद्रीय मंत्री ने सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों को गंभीरतापूर्वक तैयारी करने के लिए कहा।

रबी फसल की तैयारियों पर हुई चर्चा
उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह राज्य के मुख्यमंत्रियों को भी औपचारिक रूप से पत्र लिखेंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए कहेंगे कि इस कॉन्फ्रेंस में राज्यों के कृषि मंत्रियों सहित कृषि विभाग के उच्च वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने राज्य के कृषि मंत्रियों से कहा कि वह रबी फसल के लिए विभिन्न विषयों सहित खाद की आवश्यकता का आंकलन भी इकट्ठा कर लें और आगामी कॉन्फ्रेंस में इसपर गंभीर विचार-विमर्श और मंथन के लिए तैयार रहें।

ये भी पढ़ें - रेड रॉट, टॉप बोरर, रूट बोरर, पोक्का बोइंग और अन्य हानिकारक कीटों से बचाव के लिए मानें गन्ना विकास विभाग की सलाह

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की शुरूआत 23 अगस्त
बैठक में आगे 23 अगस्त को प्रधानमंत्री द्वारा शुरुआत होने जा रहे राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मिशन के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में तत्परता से काम करते हुए संपूर्ण तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत 100 जिलों में मिशन की प्रगति को लेकर भी बात की।

दलहन तिलहन के उत्पादन पर हुआ विचार
केंद्रीय मंत्री ने दलहन तिलहन के उत्पादन को लेकर भी विचार-विमर्श किया। साथ ही राज्य के कृषि मंत्रियों से आग्रह किया कि वह अपने राज्यों में इन उपयोगी मिशन, योजनाओं और अभियानों का स्वयं प्रतिनिधितत्व करते हुए इसे आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि दलहन तिलहन के मामले में देश की आवश्यकता के अनुसार हमें उत्पादन को मजबूत करना होगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 3 अक्टूबर को विजय पर्व के साथ शुरू होगा रबी फसल के लिए “विकसित कृषि संकल्प अभियान’

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs