News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर परेड निकालेंगे किसान, 9 फरवरी से किसान-मजदूर महापंचायत राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान
एग्री बुलेटिन

26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर परेड निकालेंगे किसान, 9 फरवरी से किसान-मजदूर महापंचायत राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने शनिवार को प्रयागराज में किसान महाकुंभ राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन किया। इस दौरान किसान-मजदूर महापंचायत का आयोजन भी हुआ। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प

NP

Pooja Rai·Correspondent·20 Jan 2025· 3 min read

26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर परेड निकालेंगे किसान, 9 फरवरी से किसान-मजदूर महापंचायत राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान

26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर परेड निकालेंगे किसान, 9 फरवरी से किसान-मजदूर महापंचायत राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने शनिवार को प्रयागराज में किसान महाकुंभ राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन किया। इस दौरान किसान-मजदूर महापंचायत का आयोजन भी हुआ। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने घोषणा किया कि 26 जनवरी को देशभर में किसान ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। किसानों के मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश में 9 फरवरी से 28 फरवरी के बीच यूपी के अलग-अलग जिलों में 11 किसान-मजदूर महापंचायतें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि शंभु और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को और मजबूती दी जाएगी तथा किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में चल रहे आंदोलन में हम किसानों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के दिन देशभर में किसान ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। यह परेड किसानों की MSP गारंटी कानून, कर्ज माफी, गन्ना मूल्य में वृद्धि, भूमि अधिग्रहण और मुफ्त बिजली जैसी मांगों को लेकर होगी।

9 फरवरी से यूपी में 11 महापंचायतें करेगी बीकेयू

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर पंजाब के खनौरी और शंभू बॉर्डर पर चल रहे 13 महीने से आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन ने समर्थन दिया है। टिकैत ने कहा कि पंजाब के दोनों बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन और जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को ध्यान में रखते हुए हम उत्तर प्रदेश में 11 किसान महापंचायत आयोजित करेंगे। इसके बाद बीकेयू ने देश के प्रधानमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

यूपी में कब और कहां होंगी किसान मजदूर महापंचायत

9 फरवरी – फिरोजाबाद

10 फरवरी मैनपुरी

11 फरवरी आगरा

12 फरवरी हाथरस

17 फरवरी मुजफ्फरनगर

23 फरवरी गाजियाबाद

25 फ़रवरी पीलीभीत

26 फरवरी शाहजहांपुर

27 फरवरी अमेठी

28 फरवरी मिर्जापुर

पीएम के नाम लिखी चिट्ठी

भारतीय किसान यूनियन ने देश के प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखा। इसमें पीएम को संबोधित करते हुए कहा गया है कि आपको अवगत करना है कि देश का अन्नदाता व निर्माणदाता विकास की दो सबसे मजबूत धुरी है। प्रधानमंत्री जी यह वर्ग कभी भी देश को भूखा नहीं सोने देता कर्ज की मार हो या मौसम का प्रहार इसने सबको हंसते-हंसते सहा है, लेकिन मौजूदा हालात में यह वर्ग अपने वजूद को तलाश रहा है। बढ़ती हुई महंगाई ग्रामीण परिवारों पर बोझ बनने का काम कर रही है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव इन परिवारों से आने वाले बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है। एक तरफ महंगाई और दूसरी तरफ बेरोजगारी बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल रही है। यह सब हालात इन परिवारों को कर्ज लेने पर मजबूर कर रहे हैं। जमीने बैंकों में बंधक हो चुकी हैं। अगर MSP गारंटी कानून हो और फसलों का सही भाव हो तो उनके सिर से यह भार कुछ काम हो सकता है। इसी वजह से देश का यह वर्ग आत्महत्या करने पर मजबूर हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर परेड निकालेंगे किसान, 9 फरवरी से किसान-मजदूर महापंचायत राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Allahabad mahakumbhfarmers protestkheti kisanikisan andolanNews Potliprayagraj mahakumbhrakesh tikayatrepublic dayभारतीय किसान यूनियन
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs