News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 25–27 फरवरी को IARI में लगेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, महिला किसानों पर विशेष फोकस
एग्री बुलेटिन

25–27 फरवरी को IARI में लगेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, महिला किसानों पर विशेष फोकस

25–27 फरवरी 2026 को IARI, नई दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 आयोजित होगा। मेला “विकसित कृषि – आत्मनिर्भर भारत” थीम पर और अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसमें

Pooja Rai

Pooja Rai·21 Jan 2026· 2 min read

25–27 फरवरी को IARI में लगेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, महिला किसानों पर विशेष फोकस

25–27 फरवरी को IARI में लगेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, महिला किसानों पर विशेष फोकस

25–27 फरवरी 2026 को IARI, नई दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 आयोजित होगा। मेला “विकसित कृषि – आत्मनिर्भर भारत” थीम पर और अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसमें नई कृषि तकनीक, योजनाएं, नवाचार, फसल प्रदर्शन और पूसा बीज उपलब्ध होंगे।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), नई दिल्ली में 25 से 27 फरवरी 2026 तक पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस बार मेले की थीम “विकसित कृषि – आत्मनिर्भर भारत” रखी गई है। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय महिला कृषक वर्ष के अवसर पर किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया जाएगा।

महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष (International Year of the Woman Farmer) घोषित किया है। इसका उद्देश्य कृषि और खाद्य प्रणालियों में महिला किसानों की अहम भूमिका को पहचान देना, उनके सामने आने वाली चुनौतियों—जैसे भूमि स्वामित्व, ऋण, तकनीक और संसाधनों तक सीमित पहुंच—को उजागर करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है, ताकि खाद्य सुरक्षा, पोषण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

ये भी पढ़ें - खेती में बदलाव की कहानी: 10 साल में 26% बढ़ी बागवानी, अनाज पीछे क्यों छूटा?

किसान, छात्र और उद्यमियों के लिए बड़ा मंच
यह तीन दिवसीय मेला आईएआरआई के मेला ग्राउंड, पूसा, नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें देशभर से किसान, कृषि छात्र, उद्यमी, स्टार्टअप और कृषि से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे। मेले के माध्यम से किसानों को खेती से जुड़ी नई तकनीकों, सरकारी योजनाओं और आधुनिक नवाचारों की जानकारी दी जाएगी।

ये होंगे मेले के मुख्य आकर्षण
मेले में कृषि योजनाओं की जानकारी, फसल विविधीकरण, जलवायु अनुकूल खेती, महिलाओं और युवाओं के लिए क्षमता विकास, कृषि विपणन और किसान उत्पादक संगठन (FPO), डिजिटल खेती, किसानों के नवाचार, जीवित फसलों का प्रदर्शन और पूसा किस्म के बीजों की बिक्री प्रमुख आकर्षण होंगे।
आयोजकों के अनुसार, यह मेला किसानों को खेती को आधुनिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाने में मदद करेगा। अगर आपको भी खेती और उससे जुड़ी एक्टिविटीज़ में दिलचस्पी है, तो आप भी जा सकते हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 25–27 फरवरी को IARI में लगेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, महिला किसानों पर विशेष फोकस

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsFPOICAR -IARIInternational Year of the Woman Farmerkheti kisaniNews Potlipusa
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs