News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 24 फरवरी को पीएम मोदी बिहार से जारी करेंगे PM Kisan Nidhi की 19वीं किस्त
एग्री बुलेटिन

24 फरवरी को पीएम मोदी बिहार से जारी करेंगे PM Kisan Nidhi की 19वीं किस्त

PM Kisan Nidhi की 19वीं किस्‍त का इंतजार अब खत्म हो गया है. क्योंकि 24 फरवरी को पीएम मोदी बिहार से पीएम किसान की 19वीं किस्‍त जारी करेंगे. इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार

Pooja Rai

Pooja Rai·25 Jan 2025· 2 min read

24 फरवरी को पीएम मोदी बिहार से जारी करेंगे PM Kisan Nidhi की 19वीं किस्त

24 फरवरी को पीएम मोदी बिहार से जारी करेंगे PM Kisan Nidhi की 19वीं किस्त

PM Kisan Nidhi की 19वीं किस्‍त का इंतजार अब खत्म हो गया है. क्योंकि 24 फरवरी को पीएम मोदी बिहार से पीएम किसान की 19वीं किस्‍त जारी करेंगे. इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार दौरे के दौरान मीडिया से बात कर दी. वे बिहार के समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि उस दिन प्रधानमंत्री मोदी बिहार से देश भर के लाखों किसानों के लिए सम्मान निधि जारी करेंगे. इसके अलावा बिहार के लोगों के लिए भी कई योजनाओं की सौगात देंगे.

PM Kisan Nidhi 18वीं किस्‍त पीएम मोदी ने महाराष्‍ट्र के वाश‍िम से 5 अक्‍टूबर को जारी की थी. रिपोर्ट के मुताबिक़ योजना की 18वीं किस्‍त के तहत 20 हजार कराेड़ रुपये से ज्‍यादा की राश‍ि लगभग 9 करोड़ से कि‍सानों के खाते में ट्रांसफर की गई थी. आपको बता दें कि

PM Kisan Nidhi योजना केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों के लिए शुरू की गई योजना है. इसके तहत देश के छोटे-सीमांत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये तीन समान किस्‍तों में दिए जाते हैं. हर किस्त में पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये दिया जाता है. किसानों को यह पैसे डीबीटी यानी डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से देती है.

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश सरकार कृषि यंत्रों पर दे रही है सब्सिडी, 4 फ़रवरी तक कर सकते हैं आवेदन

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक़ PM Kisan Samman Nidhi योजना के तहत साल 2019 से अब तक 3.46 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफ़र की जा चुकी है. खबर है कि 2 फ़रवरी को पेश होने वाले बजट में शायद सम्मान निधि की राशि बढ़ाई जाए.

PM किसान का स्टेटस ऐसे चेक करें

किसान इस योजना का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.

होमपेज पर 'फार्मर्स कॉर्नर' सेक्शन पर क्लिक करें.

'अपना स्टेटस जानें' वाला विकल्प चुनें.

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालें.

'गेट ओटीपी' पर क्लिक करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी डालें.

इसके बाद आपकी भुगतान जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 24 फरवरी को पीएम मोदी बिहार से जारी करेंगे PM Kisan Nidhi की 19वीं किस्त

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
24 FEBRUARYagriculture newsbiharkheti kisaniNews Potlipm kisan samman nidhi yojnapm modiShivraj Chouhanखेती किसानीपीएम किसान सम्मानिधि योजना
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs