Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 2047 की तैयारी, खेती में ग्रीन फ्यूल और आधुनिक मशीनरी पर सरकार का जोर
एग्री बुलेटिन

2047 की तैयारी, खेती में ग्रीन फ्यूल और आधुनिक मशीनरी पर सरकार का जोर

भारत सरकार खेती में ग्रीन फ्यूल आधारित मशीनों को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है ताकि 2047 तक भारत दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य उत्पादक बन सके। कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि आने वाले 5–10 सालों में

NP

Pooja Rai· Correspondent

27 नवंबर 2025· 2 min read

agriculture newsAgriculture Secretary Devesh Chaturvedikheti kisani
2047 की तैयारी, खेती में ग्रीन फ्यूल और आधुनिक मशीनरी पर सरकार का जोर

2047 की तैयारी, खेती में ग्रीन फ्यूल और आधुनिक मशीनरी पर सरकार का जोर

भारत सरकार खेती में ग्रीन फ्यूल आधारित मशीनों को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है ताकि 2047 तक भारत दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य उत्पादक बन सके। कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि आने वाले 5–10 सालों में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और CBG से चलने वाली मशीनों पर जोर दिया जाएगा, जिससे किसानों की लागत कम होगी और खेती पर्यावरण के अनुकूल बनेगी।

भारत सरकार अब खेती में इस्तेमाल होने वाली मशीनों को ग्रीन फ्यूल यानी पर्यावरण के अनुकूल ईंधन पर चलाने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि साल 2047 तक भारत दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य उत्पादक देश बने। दिल्ली में आयोजित EIMA Agrimach कार्यक्रम में कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और CBG (Compressed Biogas) से चलने वाली मशीनों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे किसानों की खेती की लागत कम होगी, मशीनों की मरम्मत पर खर्च घटेगा और खेती अधिक टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनेगी।

खेती में मशीनों का सही उपयोग जरूरी
उन्होंने कहा कि खेती में मशीनों का सही उपयोग किसानों की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। इससे खेती की लागत कम होती है, उत्पादन बढ़ता है, फसल को वैल्यू एडिशन के जरिए बेहतर दाम मिलता है और जलवायु परिवर्तन का असर भी कम होता है। सरकार छोटे और सीमांत किसानों तक भी आधुनिक मशीनें पहुंचाने पर फोकस करेगी ताकि हर किसान इस बदलाव से जुड़ सके।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के किसान गेहूं–चना–सरसों की बुवाई शुरू करें, IMD की कृषि एडवाइजरी

तकनीकी सहयोग की अपील
कार्यक्रम में मौजूद इटली की कृषि मशीनरी कंपनियों से भी उन्होंने तकनीकी सहयोग की अपील की। इस कार्यक्रम में TAFE ग्रुप के टी. आर. केसवन और Corteva Agriscience के सुब्रोतो गीड भी मौजूद थे। सरकार का मानना है कि अगर आने वाले 5 से 10 सालों में खेती में ग्रीन टेक्नोलॉजी का प्रयोग बढ़ता है, तो भारत कृषि क्षेत्र में एक नया वैश्विक मानक स्थापित कर सकता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 2047 की तैयारी, खेती में ग्रीन फ्यूल और आधुनिक मशीनरी पर सरकार का जोर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs