News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 2026 में नैनो उर्वरक, कम लागत और सहकारी मॉडल पर रहेगा IFFCO का फोकस: के. जे. पटेल
एग्री बुलेटिन

2026 में नैनो उर्वरक, कम लागत और सहकारी मॉडल पर रहेगा IFFCO का फोकस: के. जे. पटेल

IFFCO के एमडी के. जे. पटेल के अनुसार, वर्ष 2026 में इफको का फोकस नैनो उर्वरकों के विस्तार, खेती की लागत घटाने और सहकारी मॉडल को मजबूत करने पर रहेगा। 2025 में इफको ने रिकॉर्ड खाद उत्पादन किया और नैनो उ

Pooja Rai

Pooja Rai·02 Jan 2026· 3 min read

2026 में नैनो उर्वरक, कम लागत और सहकारी मॉडल पर रहेगा IFFCO का फोकस: के. जे. पटेल

2026 में नैनो उर्वरक, कम लागत और सहकारी मॉडल पर रहेगा IFFCO का फोकस: के. जे. पटेल

IFFCO के एमडी के. जे. पटेल के अनुसार, वर्ष 2026 में इफको का फोकस नैनो उर्वरकों के विस्तार, खेती की लागत घटाने और सहकारी मॉडल को मजबूत करने पर रहेगा। 2025 में इफको ने रिकॉर्ड खाद उत्पादन किया और नैनो उर्वरकों को किसानों का अच्छा समर्थन मिला।

वर्ष 2026 भारतीय सहकारी आंदोलन और किसानों से जुड़े नवाचारों के लिए अहम रहने वाला है। भारतीय किसान उर्वरक सहकारी संस्था (इफको) का फोकस इस साल नैनो उर्वरकों के विस्तार, खेती की लागत घटाने और सहकारी मॉडल को देश-विदेश में मजबूत करने पर रहेगा। नए साल के मौके पर इफको के प्रबंध निदेशक के. जे. पटेल ने किसानों, सहकारी संस्थाओं और इफको परिवार को शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही।

के. जे. पटेल ने कहा कि 2025 इफको के लिए उपलब्धियों से भरा साल रहा, जिससे संस्था की नींव और मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि इफको की ताकत सहकारी मूल्यों, लोगों की भागीदारी और सामूहिक नेतृत्व में है।

सहकारी आंदोलन में सरकार की अहम भूमिका
इफको एमडी ने कहा कि सहकारिता मंत्रालय के प्रयास, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सहकार से समृद्धि’ की सोच ने सहकारी संस्थाओं को नई दिशा दी है। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के सफल आयोजन से यह साबित हुआ कि सहकार देश के विकास का मजबूत आधार है।

ये भी पढ़ें - खाद सब्सिडी होगी पूरी तरह डिजिटल, ई-बिल सिस्टम लॉन्च

नैनो उर्वरकों को किसानों का भरोसा
उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और अन्य विशेष उर्वरकों को किसानों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में बेंगलुरु में लॉन्च किए गए धाराअमृत लिक्विड और धाराअमृत गोल्ड ग्रैन्यूल्स जैसे उत्पाद खेती की लागत घटाने और पर्यावरण संरक्षण में मदद करेंगे। के. जे. पटेल ने कहा कि कोयंबटूर स्थित इफको नैनोवेंशंस का इनोवेशन हब नैनो तकनीक में बड़ा कदम है। इसके साथ ही इफको का ब्राजील में नैनो उर्वरक प्लांट जून 2026 तक शुरू हो जाएगा, जिससे इफको की वैश्विक मौजूदगी बढ़ेगी।

2025 में खाद उत्पादन का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि 31 दिसंबर 2025 तक इफको ने 36.86 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 32.67 लाख मीट्रिक टन डीएपी, एनपीके व एनपी उर्वरक का उत्पादन किया। इसके अलावा 229.65 लाख बोतल नैनो उर्वरकों का भी उत्पादन हुआ।

2026 में क्या रहेगा फोकस
इफको का मुख्य लक्ष्य किसानों की लागत कम करना, उत्पादकता बढ़ाना और मिट्टी, पानी व पर्यावरण की सुरक्षा है। नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक और नैनो कॉपर जैसे उत्पादों को हर किसान तक पहुंचाने के लिए फील्ड डेमो, डिजिटल सलाह और मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा। के. जे. पटेल ने कहा कि इफको अब एग्रीकल्चर 2.0 की ओर बढ़ रहा है, जहां तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा आधारित समाधान खेती का हिस्सा होंगे। कम लागत में ज्यादा उत्पादन और बेहतर किसान आय ही इफको का लक्ष्य है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 2026 में नैनो उर्वरक, कम लागत और सहकारी मॉडल पर रहेगा IFFCO का फोकस: के. जे. पटेल

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsIFFCOiffco 2026iffco nano ureakheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs