News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 2024-25 में रबी फसल क्षेत्र में 14.35 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है: कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर
एग्री बुलेटिन

2024-25 में रबी फसल क्षेत्र में 14.35 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है: कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर

साल 2024-25 में रबी फसल के तहत क्षेत्र 14.35 लाख हेक्टेयर बढ़कर कुल 565.46 लाख हेक्टेयर हो गया है, जबकि 2023-24 में यह 551.11 लाख हेक्टेयर था। यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकु

Pooja Rai

Pooja Rai·27 Mar 2025· 3 min read

2024-25 में रबी फसल क्षेत्र में 14.35 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है: कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर

2024-25 में रबी फसल क्षेत्र में 14.35 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है: कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर

साल 2024-25 में रबी फसल के तहत क्षेत्र 14.35 लाख हेक्टेयर बढ़कर कुल 565.46 लाख हेक्टेयर हो गया है, जबकि 2023-24 में यह 551.11 लाख हेक्टेयर था। यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में दी। उन्होंने कहा कि
भारत सरकार 28 राज्यों और 2 यूटी यानी जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और पोषण मिशन को लागू कर रही है। इसके तहत सरकार इन क्षेत्रों में किसानों को फसल सुरक्षा, कृषि जागरूकता, नयी किस्मों की जानकारी, कीट प्रबंधन, कृषि तकनीक, सही बीज, ड्रिप इरीगेशन समेत दूसरी सुविधाएँ देकर क्षेत्र विस्तार और उत्पादकता बढ़ा कर खाद्यान्न उत्पादन को बढ़ाना चाहती है।

उन्होंने बताया कि सरकार किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कम समय के लिए कृषि ऋण पर रियायती ब्याज दरें देने के लिए पूरे भारत में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में “संशोधित ब्याज अनुदान योजना (एमआईएसएस)” लागू कर रही है। भारत सरकार ने फसल बीमा योजना की पहुंच, पारदर्शिता और दक्षता में सुधार के लिए कई उपाय भी लागू किए हैं, जिसमें राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल (एनसीआईपी) शामिल है, जो डेटा प्रबंधन, सब्सिडी भुगतान, कोआर्डिनेशन और ऑनलाइन किसान नामांकन के लिए एक केंद्रीकृत मंच है।

ये भी पढ़ें - केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा ‘टेक्नालॉजी को लैब टू लैंड पहुंचाने पर हमारा फोकस’

किसानों के समाधान के लिए कृषि रक्षक पोर्टल
संसद में उन्होंने बताया कि देश में दावा वितरण प्रक्रिया की निगरानी के लिए डिजीक्लेम मॉड्यूल शुरू किया गया है। किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए जिला और राज्य स्तरीय शिकायत निवारण समितियां स्थापित की गई हैं। इसके अलावा, कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन (टोल-फ्री नंबर 14447) किसानों को समाधान के लिए निश्चित समयसीमा के साथ दावों से संबंधित मुद्दों को उठाने की अनुमति देता है। यस-टेक, मौसम की जानकारी और नेटवर्क डेटा सिस्टम (डब्ल्यूआईएनडीएस), मध्यस्थ नामांकन के लिए ऐप (एआईडीई ऐप) जैसे अन्य तकनीक लागू किए गए हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना को मंजूरी
मंत्री ने बताया कि सरकार ने 31.05.2023 को सहकारी क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना को मंजूरी दी है। इस योजना में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पीएसीएस) के स्तर पर विभिन्न कृषि बुनियादी ढांचे का निर्माण शामिल है, जिसमें गोदाम, कस्टम हायरिंग सेंटर, प्रसंस्करण इकाइयां, उचित मूल्य की दुकानें आदि शामिल हैं।

बताया कि इसके अलावा, सरकार सभी छह अनिवार्य रबी फसलों के लिए खरीद की व्यवस्था करती है। गेहूं और जौ के लिए, एफसीआई और राज्य एजेंसियां ​​किसानों को मूल्य समर्थन देती हैं। दालों (चना, मसूर) और तिलहन (रेपसीड/सरसों, कुसुम) की खरीद प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के माध्यम से मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत की जाती है, जब बाजार की कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे गिर जाती हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 2024-25 में रबी फसल क्षेत्र में 14.35 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है: कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniloksabha sessionMinister of State for Agriculture Ram Nath ThakurNews PotliRabi cropsखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs