News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 2024-25 में अब तक चीनी उत्पादन में 18 फीसदी की गिरावट, यूपी का उत्पादन घटकर 9.11 मिलियन टन हुआ : ISMA
एग्री बुलेटिन

2024-25 में अब तक चीनी उत्पादन में 18 फीसदी की गिरावट, यूपी का उत्पादन घटकर 9.11 मिलियन टन हुआ : ISMA

ISMA के अनुसार, 2024-25 के सीजन में भारत का चीनी उत्पादन 18% घटकर 25.49 मिलियन टन रह गया है। यह गिरावट मुख्य रूप से देश के प्रमुख चीनी उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में उत्पादन म

NP

Pooja Rai·Correspondent·19 Apr 2025· 2 min read

2024-25 में अब तक चीनी उत्पादन में 18 फीसदी की गिरावट, यूपी का उत्पादन घटकर 9.11 मिलियन टन हुआ : ISMA

2024-25 में अब तक चीनी उत्पादन में 18 फीसदी की गिरावट, यूपी का उत्पादन घटकर 9.11 मिलियन टन हुआ : ISMA

ISMA के अनुसार, 2024-25 के सीजन में भारत का चीनी उत्पादन 18% घटकर 25.49 मिलियन टन रह गया है। यह गिरावट मुख्य रूप से देश के प्रमुख चीनी उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में उत्पादन में कमी के कारण है। इस साल लगभग 3.5 मिलियन टन चीनी को इथेनॉल उत्पादन के लिए इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है।

चीनी मिलों के संगठन इंडियन शुगर बायो-एनर्जी एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन, ISMA के मुताबिक चालू 2024-25 सत्र में भारत का चीनी उत्पादन अब तक 25.49 मिलियन टन तक पहुँच गया है, जो एक साल पहले की तुलना में 18 प्रतिशत कम है। उत्पादन में गिरावट का कारण देश के शीर्ष तीन चीनी उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में उत्पादन में गिरावट है।
ISMA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत के सबसे बड़े चीनी उत्पादक महाराष्ट्र में चालू सीजन (अक्टूबर-सितंबर) के 15 अप्रैल तक उत्पादन घटकर 8.07 मिलियन टन रह गया, जबकि एक साल पहले यह 10.94 मिलियन टन था।

ये भी पढ़ें - सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत 3,40,000 टन तुअर खरीदी

उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन 9.11 मिलियन टन
देश के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में उत्पादन 10.18 मिलियन टन से घटकर 9.11 मिलियन टन रह गया, जबकि कर्नाटक में यह 5.06 मिलियन टन से घटकर 4.04 मिलियन टन रह गया।
चालू 534 मिलों में से 38 मिलों में पेराई का काम चल रहा है, जबकि बाकी बंद हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ISMA ने कहा कि इस साल करीब 35 लाख टन चीनी इथेनॉल उत्पादन में इस्तेमाल होने की उम्मीद है, जबकि पिछले साल 21.5 लाख टन चीनी इथेनॉल उत्पादन में इस्तेमाल की गई थी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 2024-25 में अब तक चीनी उत्पादन में 18 फीसदी की गिरावट, यूपी का उत्पादन घटकर 9.11 मिलियन टन हुआ : ISMA

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsISMAkheti kisaniNews Potlisugar caneSUGAR PRODUCTIONuttar pradeshखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs