News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 2024 के दौरान दालों का इम्पोर्ट दोगुना होकर रिकॉर्ड 66.33 लाख टन पहुँचा
एग्री बुलेटिन

2024 के दौरान दालों का इम्पोर्ट दोगुना होकर रिकॉर्ड 66.33 लाख टन पहुँचा

भारत में दाल की खेती प्रमुखता से की जाती है. दालें हमारे आहार का अहम हिस्सा हैं इसलिए बाज़ार में मांग हमेशा बनी रहती है. सरकारी आंकड़े के मुताबिक़ भारत विश्व में दलहन का सबसे बड़ा उत्पादक (वैश्विक उत्

Pooja Rai

Pooja Rai·30 Jan 2025· 2 min read

2024 के दौरान दालों का इम्पोर्ट दोगुना होकर रिकॉर्ड 66.33 लाख टन पहुँचा

2024 के दौरान दालों का इम्पोर्ट दोगुना होकर रिकॉर्ड 66.33 लाख टन पहुँचा

भारत में दाल की खेती प्रमुखता से की जाती है. दालें हमारे आहार का अहम हिस्सा हैं इसलिए बाज़ार में मांग हमेशा बनी रहती है. सरकारी आंकड़े के मुताबिक़ भारत विश्व में दलहन का सबसे बड़ा उत्पादक (वैश्विक उत्पादन का 25%), उपभोक्ता (विश्व खपत का 27%) और आयातक (14%) है. खबर है कि भारत का दाल आयात कैलेंडर वर्ष 2024 के दौरान लगभग दोगुना होकर रिकॉर्ड 66.33 लाख टन हो गया है. यह आयात शुल्क मुक्त करने के सरकार के कदम के बाद हुआ है, ताकि आपूर्ति को बढ़ावा दिया जा सके और वर्ष के दौरान घरेलू उत्पादन में कमी के कारण कीमतों को नियंत्रित रखा जा सके.

सरकारी अनुमान के अनुसार, भारत का दलहन उत्पादन, जो 2015-17 में 163.23 लाख टन से बढ़कर 2021-22 के दौरान 273.02 लाख टन हो गया, 2023-24 में गिरकर 242.46 लाख टन हो गया है. क्योंकि अनिश्चित जलवायु ने उत्पादन को प्रभावित किया है. यहां तक कि खरीफ 2024-25 सीजन में भी उत्पादन पिछले सीजन के 69.74 लाख टन से थोड़ा कम यानी 69.54 लाख टन रहने का अनुमान है. आपूर्ति बढ़ाने के लिए, सरकार ने पहले ही तुअर के लिए मुफ्त आयात विंडो को 21 मार्च, 2026 तक बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़ें - कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत 1000 कस्टम हायरिंग सेंटर बनायेगी मध्य प्रदेश सरकार

चना का आयात बढ़कर हुआ चार गुना
रिपोर्ट में मुताबिक़ अरहर और उड़द का आयात 12.33 लाख टन और 7.65 लाख टन के सर्वकालिक उच्च स्तर पर क्रमशः अनुमानित है. हालांकि 2023 की तुलना में 2024 में मसूर (दाल) का आयात कम हुआ है, फिर भी भारतीय आयातकों ने 10.93 लाख टन से अधिक में खरीददारी की है.
2023 में भारत का मसूर आयात रिकॉर्ड 16.81 लाख टन पर पहुंच गया. चना का आयात भी एक साल पहले के 1.31 लाख टन से चार गुना बढ़कर 2024 में 5.74 लाख टन से अधिक हो गया.

पीली मटर के ड्यूटी फ्री इंपोर्ट 28 फरवरी, 2025 तक
दाल के आयात में बढ़ोतरी के मुख्‍य कारण में पीली मटर के इंपोर्ट को ड्यूटी फ्री करना शामिल है, जिसके बाद इसकी खेप में बढ़ोतरी हुई और लगभग 29.68 लाख टन पीली मटर दाल के आयात का अनुमान है. पिछले साल चने का उत्‍पादन घटने के अनुमान के चलते सरकार ने दिसंबर 2023 में पीली मटर के आयात को ड्यूटी फ्री कर दिया था. अब पीली मटर के ड्यूटी फ्री इंपोर्ट 28 फरवरी, 2025 तक होगा.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 2024 के दौरान दालों का इम्पोर्ट दोगुना होकर रिकॉर्ड 66.33 लाख टन पहुँचा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsIMPORTkheti kisaniNews PotliPULSES IMPORTpulses productionखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs