News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 19% बढ़ा चावल निर्यात, नॉन-बासमती और बासमती दोनों की बढ़ी विदेशों में मांग
एग्री बुलेटिन

19% बढ़ा चावल निर्यात, नॉन-बासमती और बासमती दोनों की बढ़ी विदेशों में मांग

भारत से चावल का निर्यात 19.4% बढ़कर 2.15 करोड़ टन हो गया है। निर्यात प्रतिबंध हटने और रिकॉर्ड उत्पादन के कारण भारतीय चावल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ता और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बना, जिससे थाईलैंड और विय

Pooja Rai

Pooja Rai·12 Jan 2026· 2 min read

19% बढ़ा चावल निर्यात, नॉन-बासमती और बासमती दोनों की बढ़ी विदेशों में मांग

19% बढ़ा चावल निर्यात, नॉन-बासमती और बासमती दोनों की बढ़ी विदेशों में मांग

भारत से चावल का निर्यात 19.4% बढ़कर 2.15 करोड़ टन हो गया है। निर्यात प्रतिबंध हटने और रिकॉर्ड उत्पादन के कारण भारतीय चावल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ता और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बना, जिससे थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों का निर्यात घटा और कई गरीब देशों को सस्ते दाम पर चावल मिला।

भारत से चावल का निर्यात पिछले साल तेज़ी से बढ़ा है। सरकार द्वारा चावल के निर्यात पर लगी सभी पाबंदियाँ हटाने के बाद भारत का चावल दुनिया के बाज़ार में और सस्ता व प्रतिस्पर्धी हो गया। इसी वजह से चावल का निर्यात सालाना करीब 19.4 प्रतिशत बढ़ गया और यह अब तक के दूसरे सबसे ऊँचे स्तर पर पहुँच गया।

करीब 2.15 करोड़ टन चावल निर्यात
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, 2025 में भारत ने करीब 2.15 करोड़ टन चावल निर्यात किया, जबकि इससे पहले साल यह आंकड़ा 1.80 करोड़ टन था। इससे पहले 2022 में सबसे ज़्यादा 2.23 करोड़ टन चावल निर्यात हुआ था।भारत में रिकॉर्ड उत्पादन होने और बाजार में पर्याप्त आपूर्ति के कारण सरकार ने 2022–23 में लगाए गए सभी निर्यात प्रतिबंध हटा दिए। इसके बाद भारतीय चावल की खेप तेजी से विदेशी बाजारों तक पहुँचने लगी।

ये भी पढ़ें - सभी उर्वरकों पर 5% GST की मांग, उर्वरक उद्योग ने बजट से पहले रखी बड़ी मांग

नॉन-बासमती चावल के निर्यात में 25% की बढ़ोतरी
बिज़नेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक नॉन-बासमती चावल का निर्यात सबसे ज्यादा बढ़ा और इसमें करीब 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं बासमती चावल का निर्यात भी 8 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया।भारत से नॉन-बासमती चावल की ज्यादा सप्लाई बांग्लादेश, बेनिन, कैमरून, आइवरी कोस्ट और जिबूती जैसे देशों में हुई। वहीं ईरान, यूएई और ब्रिटेन ने भारतीय बासमती चावल की ज्यादा खरीद की।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का क्या है हाल?
भारतीय चावल की ज्यादा सप्लाई से थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों का निर्यात प्रभावित हुआ और एशिया में चावल के दाम करीब 10 साल के निचले स्तर पर आ गए। इससे अफ्रीका और गरीब देशों के उपभोक्ताओं को सस्ता चावल मिला।उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय चावल की कीमतें बाकी देशों के मुकाबले कम हैं, जिससे भारत ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी खोई हुई हिस्सेदारी फिर से हासिल कर ली है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 19% बढ़ा चावल निर्यात, नॉन-बासमती और बासमती दोनों की बढ़ी विदेशों में मांग

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbasmati ricekheti kisaniNews Potlinon-basmati riceRice exports
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs