News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 19 जनवरी से कपास बिक्री शुरू करेगा CCI, बाजार की नजर सरकारी दामों पर
एग्री बुलेटिन

19 जनवरी से कपास बिक्री शुरू करेगा CCI, बाजार की नजर सरकारी दामों पर

कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) 19 जनवरी से 2025–26 सीजन में खरीदे गए कपास की बिक्री शुरू करेगा। अब तक CCI ने करीब 80 लाख गांठ कपास खरीदी है। इंपोर्ट ड्यूटी की छूट खत्म होने और बिनौला के दाम बढ़ने से

Pooja Rai

Pooja Rai·17 Jan 2026· 3 min read

19 जनवरी से कपास बिक्री शुरू करेगा CCI, बाजार की नजर सरकारी दामों पर

19 जनवरी से कपास बिक्री शुरू करेगा CCI, बाजार की नजर सरकारी दामों पर

कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) 19 जनवरी से 2025–26 सीजन में खरीदे गए कपास की बिक्री शुरू करेगा। अब तक CCI ने करीब 80 लाख गांठ कपास खरीदी है। इंपोर्ट ड्यूटी की छूट खत्म होने और बिनौला के दाम बढ़ने से कपास की कीमतें MSP से ऊपर पहुंच गई हैं। वहीं बेहतर उत्पादन के बावजूद भारी इंपोर्ट के चलते इस सीजन में कपास का आयात रिकॉर्ड 50 लाख गांठ तक पहुंचने का अनुमान है।

सरकारी कंपनी कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) मौजूदा 2025–26 फसल सीजन में खरीदे गए कपास की बिक्री 19 जनवरी से शुरू करने जा रही है। CCI ने अपनी वेबसाइट पर पूरी तरह प्रेस की गई कपास की गांठों (बेल्स) की बिक्री से जुड़ी शर्तें जारी कर दी हैं, जो अगले हफ्ते से लागू होंगी।

ट्रेड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, CCI अब तक 170 किलो की करीब 80 लाख गांठ कपास की खरीद कर चुका है। वहीं तेलंगाना, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में खरीद अभी जारी है।

इंपोर्ट ड्यूटी छूट खत्म होने से कीमतों में उछाल
पिछले कुछ हफ्तों में कपास की कीमतों में तेज़ी देखने को मिली है और दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से ऊपर चले गए हैं। इसकी दो बड़ी वजहें बताई जा रही हैं पहली, बिनौला (कॉटन सीड) के दाम मजबूत होना, और दूसरी, सरकार द्वारा 31 दिसंबर से कपास इंपोर्ट पर ड्यूटी में दी गई छूट को खत्म करना।दरअसल, अगस्त में सरकार ने टेक्सटाइल और स्पिनिंग मिलों को सस्ता कच्चा माल उपलब्ध कराने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी में अस्थायी छूट दी थी, जो अब समाप्त हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- टाइमिंग और मात्रा का खेल: बेहतर उत्पादन के लिए कब करना चाहिए गेहूं में NPK स्प्रे?

बिनौला और कपास दोनों महंगे हुए
अंग्रेजी अखबार बिजनेसलाइन के मुताबिक, रायचूर के एक सोर्सिंग एजेंट रामानुज दास बूब ने बताया कि पिछले एक महीने में बिनौला के दाम ₹700 प्रति क्विंटल बढ़कर ₹4,300 तक पहुंचे, जो अब थोड़ा घटकर ₹4,100 के आसपास हैं।वहीं कपास के दाम करीब ₹4,000 प्रति कैंडी बढ़कर ₹55,000–56,000 के स्तर पर पहुंच गए हैं। कच्चे कपास के भाव भी ₹7,700 से बढ़कर ₹8,200–8,300 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।उन्होंने कहा कि CCI द्वारा बिक्री शुरू करने की घोषणा के बाद खरीदार अब सरकारी कीमतों का इंतजार कर रहे हैं।

उत्पादन बेहतर, लेकिन इंपोर्ट भी रिकॉर्ड स्तर पर
कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CAI) के अनुसार, महाराष्ट्र और तेलंगाना में उम्मीद से बेहतर उत्पादन हुआ है। इसी वजह से CAI ने 2025–26 के लिए कपास उत्पादन का अनुमान 7.5 लाख गांठ बढ़ाकर 317 लाख गांठ कर दिया है।हालांकि, इसके बावजूद इस सीजन के अंत तक 122.59 लाख गांठ का सरप्लस रहने का अनुमान है। इसकी बड़ी वजह कपास का भारी इंपोर्ट है।
CAI के मुताबिक, मौजूदा सीजन में कपास का इंपोर्ट पिछले साल के 41 लाख गांठ से बढ़कर रिकॉर्ड 50 लाख गांठ तक पहुंच सकता है। 31 दिसंबर तक ही 31 लाख गांठ कपास का इंपोर्ट हो चुका है।

CCI की बिक्री, इंपोर्ट ड्यूटी खत्म होना और बेहतर उत्पादन, इन सभी कारणों से आने वाले दिनों में कपास बाजार में कीमतों और मांग-आपूर्ति पर खास असर देखने को मिल सकता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 19 जनवरी से कपास बिक्री शुरू करेगा CCI, बाजार की नजर सरकारी दामों पर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newscotton farmingcotton importcotton industrycotton procurementkheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs