News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 15 अप्रैल से मई तक कपास की बुवाई करें किसान, इन बातों का भी रखें ध्यान
एग्री बुलेटिन

15 अप्रैल से मई तक कपास की बुवाई करें किसान, इन बातों का भी रखें ध्यान

यह खबर कपास की खेती करने वाले किसानों के लिए है। किसी भी फसल के अच्छे उत्पादन के लिए बुवाई का समय भी एक महत्वपूर्ण कारक माना जाता है। ऐसे में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कपास अनुभाग क

Pooja Rai

Pooja Rai·09 Apr 2025· 2 min read

15 अप्रैल से मई तक कपास की बुवाई करें किसान,  इन बातों का भी रखें ध्यान

15 अप्रैल से मई तक कपास की बुवाई करें किसान, इन बातों का भी रखें ध्यान

यह खबर कपास की खेती करने वाले किसानों के लिए है। किसी भी फसल के अच्छे उत्पादन के लिए बुवाई का समय भी एक महत्वपूर्ण कारक माना जाता है। ऐसे में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कपास अनुभाग के वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया है कि कपास की बुवाई के लिए सबसे अच्छा समय 15 अप्रैल से मई तक है। वैज्ञानिकों ने किसानों को अपनी खेती की मिट्टी की जांच करवाने की सलाह दी है। किसानों से कहा गया है कि वे मिट्टी जांच रिपोर्ट के अनुसार ही खेत में कोई भी खाद डालें।

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कपास की बुवाई से पहले गहरी जुताई करने की सलाह दी है। बुवाई सुबह या शाम के दौरान करें। देसी कपास की खेती करने के लिए बुवाई अप्रैल में करें। बुवाई से पहले खेत को तैयार करने के लिए खेत में उगे खरपतवार को हटा दें। टपका विधि से बीटी नरमा लगाने पर जब तक बीज का जमाव नहीं हो जाता तब तक रोजाना सुबह शाम 10 से 15 मिनट के लिए ड्रिप अवश्य चलाएं। बीज के जमाव के बाद हर चौथे दिन 30 से 35 मिनट के लिए ड्रिप चलाएं। देसी कपास की बुवाई के लिए एक एकड़ में 15 किलो यूरिया, 10 किलो जिंक सल्फेट का उपयोग करें।

ये भी पढ़ें - राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा, ग्रीन हाउस में खेती के लिए किसान ले सकेंगे 70 प्रतिशत तक सब्सिडी

क्या नहीं करें?
किसानों को जून में कपास की बुवाई नहीं करने की सलाह दी गई है। जून में कपास की बुवाई से फसल उत्पादन प्रभावित होगा साथ ही फसल में कीटों के प्रकोप की संभावना भी बढ़ जाएगी। इसके अलावा किसानों को कपास की फसल के शुरुआती चरण में जहरीले कीटनाशकों का छिड़काव नहीं करने का सुझाव दिया है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, शुरुआती चरण में कीटनाशकों के इस्तेमाल से कपास की फसल के लिए लाभकारी कीट भी मर जाते हैं, जिससे कपास उत्पादन भी प्रभावित होता है।

कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक़ बीटी कॉटन का कोई भी ऐसा बीज नहीं है जो गुलाबी सुंडी के खिलाफ रोधक हो। इसलिए किसानों को गुलाबी सुंडी से फसल को बचाने के लिए अपने स्तर पर सावधानी बरतनी होंगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 15 अप्रैल से मई तक कपास की बुवाई करें किसान, इन बातों का भी रखें ध्यान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newscotton farmingkheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs