News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 15 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस और राष्ट्रीय महिला किसान दिवस?
एग्री बुलेटिन

15 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस और राष्ट्रीय महिला किसान दिवस?

हर साल विश्व स्तर पर आज, 15 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों और समुदायों के समग्र विकास करने में महिलाओं और लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका को स

Pooja Rai

Pooja Rai·15 Oct 2024· 3 min read

15 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस और राष्ट्रीय महिला किसान दिवस?

15 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस और राष्ट्रीय महिला किसान दिवस?

हर साल विश्व स्तर पर आज, 15 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों और समुदायों के समग्र विकास करने में महिलाओं और लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका को समझने के लिए मनाया जाता है। आज के ही दिन को भारत में, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए 2016 से राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के रूप में मनाता है।

आज के समय में महिलाएँ हर काम में सक्षम हैं और हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी है। लेकिन उतना नहीं है जितना होना चाहिए। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पूरी कोशिश की जाती है कि महिलाओं को मान, सम्मान और अधिकार मिले, जिससे वो सशक्त बने। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस और राष्ट्रीय महिला किसान दिवस भी इसी उद्देश्य से मनाया जाता है कि लोगों का ध्यान महिलाओं और उनके काम के तरफ़ जाये।
ये दिवस महिलाओं को जागरूक करने के लिए भी मनाया जाता है, ताकि वो अपनी अधिकार को पहचाने और हर क्षेत्र में अपना योगदान दें। क्योंकि आज भी महिलाओं को संसाधनों तक पहुंच, निर्णय लेने में भागीदारी, समान वेतन, उनके खेतों के लिए ऋण और बाजार और भूमि और पशुधन के स्वामित्व में भेदभाव का सामना करना पड़ता है।

यह दिन लैंगिक समानता पर केंद्रित है और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद करता है। यह ग्रामीण महिलाओं द्वारा कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ाने, ग्रामीण गरीबी उन्मूलन और खाद्य सुरक्षा में सुधार करने में योगदान और महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करता है।

WHO के मुताबिक़ ग्रामीण महिलाओं की संख्या दुनिया भर की जनसंख्या की लगभग 22 फीसदी है। वे अपने समुदायों के स्वास्थ्य और कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ग्रामीण महिलाओं को भारी गरीबी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक सेवाओं और रोजगार के अवसरों तक पहुंच भी असमान होती है।

आज के समय में भारत में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है। महिलायें बुवाई, रोपण, खाद, पौध संरक्षण, कटाई, निराई और भंडारण सहित कृषि के विभिन्न पहलुओं में अहम योगदान दे रही हैं।

इन सब के बावजूद आज भी ग्रामीण महिलाओं के पास भूमि अधिकार और ऋण से लेकर शिक्षा और तकनीकी जैसे संसाधनों तक पहुंच बहुत कम है।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, अगर महिलाओं को पुरुषों के समान उत्पादक संसाधनों तक पहुंच होती, तो कृषि उपज में 20 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है, जिससे 10 से 15 करोड़ अतिरिक्त लोगों को भोजन मिल सकता है।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 15 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस और राष्ट्रीय महिला किसान दिवस?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews Potliअंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवसखेती किसानीराष्ट्रीय महिला किसान दिवस
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs