News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 14 फरवरी को चंडीगढ़ में होगी मीटिंग, शामिल होने के लिए केंद्र सरकार ने किसान नेताओं को भेजा पत्र
एग्री बुलेटिन

14 फरवरी को चंडीगढ़ में होगी मीटिंग, शामिल होने के लिए केंद्र सरकार ने किसान नेताओं को भेजा पत्र

MSP गारंटी क़ानून समेत अपने कुछ अन्य माँगों को लेकर किसान पिछले 13 महीने से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसानों की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीति

NP

Pooja Rai·Correspondent·19 Jan 2025· 2 min read

14 फरवरी को चंडीगढ़ में होगी मीटिंग, शामिल होने के लिए केंद्र सरकार ने किसान नेताओं को भेजा पत्र

14 फरवरी को चंडीगढ़ में होगी मीटिंग, शामिल होने के लिए केंद्र सरकार ने किसान नेताओं को भेजा पत्र

MSP गारंटी क़ानून समेत अपने कुछ अन्य माँगों को लेकर किसान पिछले 13 महीने से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसानों की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसान पंजाब के खनौरी और शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के 54 दिन हो चुके हैं। लेकिन अब खबर है कि कल रात यानी 18 जनवरी 2025 को केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय की तरफ़ से पत्र लिखकर किसान नेताओं को मीटिंग के लिए बुलाया गया है। ख़ासकर यह पत्र आमरण अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मज़दूर मोर्चा के सरवन सिंह पंधेर को लिखी गई है। खबर ये भी है कि किसान नेताओं ने बैठक के लिए सहमति दे दी है।

पत्र में लिखा गया है कि सरकार किसानों के मुद्दों पर बैठ के चर्चा करना चाहती है। यह मीटिंग 14 फ़रवरी, 2025 को चंडीगढ़ में होनी है।इस मीटिंग में कृषि मंत्रालय (केंद्र सरकार), पंजाब सरकार और किसान नेता शामिल होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले किसान आंदोलन को लेकर 15 फरवरी 2024 को चंडीगढ़ में ही बैठक हुई थी।

पत्र में लिखा गया है कि सरकार को आशा है कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अपने आमरण अनशन को समाप्त कर बैठक में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि किसान 13 फरवरी 2024 से किसान पंजाब-हरियाणा की सीमाओं पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में किसानों के कई जत्थों ने दिसंबर में दिल्ली कूच की कोशिश की, लेकिन उन्हें पुलिस और प्रशासन ने दिल्ली आने से रोक दिया है। किसानों की मांगें नहीं माने जाने पर नाराज किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 54 दिनों से आमरण अनशन पर हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 14 फरवरी को चंडीगढ़ में होगी मीटिंग, शामिल होने के लिए केंद्र सरकार ने किसान नेताओं को भेजा पत्र

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsfarmer protestkheti kisanikisan andolanMSPNews Potliकिसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवालकृषि मंत्रालयकेंद्र सरकारखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs