News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 1 जुलाई से शुरू होगा फसल बीमा सप्ताह , क्या आपने फसल बीमा करवाया?
एग्री बुलेटिन

1 जुलाई से शुरू होगा फसल बीमा सप्ताह , क्या आपने फसल बीमा करवाया?

फसल बीमा का प्रीमियम किसानों द्वारा दी जाने वाली एक निश्चित राशि है जो उनकी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं, कीटों और बीमारियों से बचाने के लिए होती है. खरीफ की फसलों के लिए प्रीमियम 2% और रबी की फसलों के ल

Pooja Rai

Pooja Rai·27 Jun 2025· 2 min read

1 जुलाई से शुरू होगा फसल बीमा सप्ताह , क्या आपने फसल बीमा करवाया?

1 जुलाई से शुरू होगा फसल बीमा सप्ताह , क्या आपने फसल बीमा करवाया?

फसल बीमा का प्रीमियम किसानों द्वारा दी जाने वाली एक निश्चित राशि है जो उनकी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं, कीटों और बीमारियों से बचाने के लिए होती है. खरीफ की फसलों के लिए प्रीमियम 2% और रबी की फसलों के लिए 1.5% है. बागवानी और वाणिज्यिक फसलों के लिए, प्रीमियम 5% है. शेष प्रीमियम सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है.

देशभर में खरीफ फसलों की बुवाई हो रही है. ऐसे में किसानों के फसलों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1 जुलाई से 7 जुलाई 2025 तक ‘फसल बीमा सप्ताह’ मनाया जा रहा है. ये एक पहल है किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा कराने के लिए प्रोत्साहित करने का.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब हर मौसम में हर किसान की फसल को सुरक्षा मिलेगी. कम प्रीमियम, भरोसेमंद बीमा और समय पर सहायता. इस योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीट प्रकोप और मौसम के असामान्य बदलावों से होने वाले फसल नुकसान का मुआवजा मिलता है.

इन फसलों का होगा बीमा
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत, खरीफ के मौसम में उगाई जाने वाली निम्नलिखित फसलों को शामिल किया गया है: अनाज: जैसे कि धान (चावल), मक्का, ज्वार, बाजरा. दलहन: जैसे कि मूंग, मोठ, उड़द, अरहर. तिलहन: जैसे कि सोयाबीन, तिल, मूंगफली. अन्य: कपास, गन्ना.

आवेदन कैसे करें?

किसान अपने नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाएं.

अपनी बैंक शाखा या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें.

आवेदन के लिए https://pmfby.gov.in पर जाएं.

अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सऐप चैटबॉट नंबर 7065514447 पर “HI” भेजें और सवाल पूछें.

या 14447 पर कॉल करे.

बता दें कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी, जिसका उद्देश्य किसानों को फसल नुकसान से आर्थिक सुरक्षा देना है. इस योजना के तहत न्यूनतम प्रीमियम दरों पर बीमा की सुविधा दी जाती है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 1 जुलाई से शुरू होगा फसल बीमा सप्ताह , क्या आपने फसल बीमा करवाया?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskharif cropkheti kisaniNews PotliPM Fasal Bima yojanaPMFBYuttar pradeshखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs