News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. होटलों-रेस्तरां को किसानों से सीधी खरीद की सलाह, सरकार जल्द बनाएगी नया प्लेटफार्म
एग्री बुलेटिन

होटलों-रेस्तरां को किसानों से सीधी खरीद की सलाह, सरकार जल्द बनाएगी नया प्लेटफार्म

सरकार चाहती है कि होटल और रेस्तरां फल-सब्जियां और अनाज सीधे किसानों की FPOs से खरीदें, ताकि किसानों को बेहतर दाम मिलें और बिचौलिये हटें। इसके लिए एक ऑनलाइन प्लेटफार्म भी शुरू किया जाएगा। होटलों से GI

NP

Pooja Rai·Correspondent·25 Nov 2025· 3 min read

होटलों-रेस्तरां को किसानों से सीधी खरीद की सलाह, सरकार जल्द बनाएगी नया प्लेटफार्म

होटलों-रेस्तरां को किसानों से सीधी खरीद की सलाह, सरकार जल्द बनाएगी नया प्लेटफार्म

सरकार चाहती है कि होटल और रेस्तरां फल-सब्जियां और अनाज सीधे किसानों की FPOs से खरीदें, ताकि किसानों को बेहतर दाम मिलें और बिचौलिये हटें। इसके लिए एक ऑनलाइन प्लेटफार्म भी शुरू किया जाएगा। होटलों से GI टैग वाले और ऑर्गेनिक उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की गई है। होटल संघ जल्द ही FPOs की सूची भी जारी करेगा ताकि दोनों के बीच सीधी खरीद आसान हो सके।

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देशभर के होटल और रेस्तरां अब किसानों या FPOs (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) से सीधे फल-सब्जियां, अनाज और मसाले खरीदें, ताकि किसानों को बेहतर दाम मिल सके और बिचौलियों का मार्जिन खत्म हो।
कार्यक्रम में कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि अगर होटल उद्योग स्थानीय किसानों के साथ साझेदारी करे तो दोनों को फायदा होगा। किसानों को सही कीमत मिलेगी और होटल ग्राहकों को ताज़ा और असली (ऑथेंटिक) चीजें दे सकेंगे।

सरकार क्या करने जा रही है?
कृषि मंत्रालय एक वेब-प्लेटफार्म बनाने जा रहा है, जहां देशभर के FPO अपनी अतिरिक्त उपज दर्ज करेंगे, और होटल-रेस्तरां सीधे वहाँ से खरीद सकेंगे।भारत में फिलहाल 35,000 से ज़्यादा FPO हैं, जिनमें से 10,000 सरकारी योजनाओं के तहत बनाए गए हैं।

सीधी खरीद क्यों जरूरी ?
सचिव चतुर्वेदी ने कहा कि कृषि GDP में 18% योगदान देती है लेकिन देश की 46% आबादी खेती पर निर्भर करती है।इससे खेती और गैर-खेती क्षेत्र की आय में बड़ा फर्क पड़ता है।उन्होंने कहा कि बिखरी हुई जमीन और बीच के बिचौलिए किसानों को कम दाम दिलाते हैं।सीधी खरीद से फार्मगेट और रिटेल दाम का अंतर घटेगा।

ऑर्गेनिक और कीटनाशक-मुक्त उत्पादों की बढ़ती मांग
उन्होंने बताया कि आजकल होटल और ग्राहक दोनों ही ऑर्गेनिक और नेचुरल फूड चाहते हैं।इसलिए ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसान समूह होटल-रेस्तरां से समझौता कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - कम संसाधन, अधिक उत्पादन: एरोपोनिक्स खेती का नया युग

GI टैग वाले उत्पादों को बढ़ावा
सचिव ने कहा कि होटलों को अपने मेन्यू में GI टैग वाले खाद्य उत्पाद शामिल करने चाहिए, ताकि पर्यटक भारत की असली खाद्य परंपरा को अनुभव कर सकें।भारत में बासमती के अलावा भी कई GI टैग वाले अनाज, सब्जियाँ, फल और प्रोसेस्ड फूड हैं।

पर्यटन मंत्रालय का समर्थन
पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सुमन बिल्ला ने कहा कि पर्यटक सबसे ज़्यादा "ऑथेंटिक अनुभव" को पसंद करते हैं और वह ताजे और स्थानीय खाने से आता है।इसलिए होटल-किसान साझेदारी दोनों क्षेत्रों के लिए अच्छी है।

होटल संगठन क्या करेंगे?
फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया FPOs की सूची, उत्पाद और संपर्क नंबर वाली एक बुकलेट तैयार करेगा।एक विशेष सेल बनाएगा जो होटलों को सीधे FPO से जोड़ेगा।आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में कई बड़े होटल समूहों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— होटलों-रेस्तरां को किसानों से सीधी खरीद की सलाह, सरकार जल्द बनाएगी नया प्लेटफार्म

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsFPOIAC–2025kheti kisaniNews PotliShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs