News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. हैप्पी सीडर, सुपर सीडर समेत इन कृषि यंत्रों पर मध्यप्रदेश सरकार दे रही है 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
एग्री बुलेटिन

हैप्पी सीडर, सुपर सीडर समेत इन कृषि यंत्रों पर मध्यप्रदेश सरकार दे रही है 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

मध्यप्रदेश सरकार किसानों को खेती में लागत कम करने के लिए हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर पर 50% तक सब्सिडी दे रही है. लाभ लेने के लिए किसानों को कहाँ और कैसे आवेदन करना होगा समझिए.

NP

Pooja Rai·Correspondent·14 Jul 2025· 2 min read

हैप्पी सीडर, सुपर सीडर समेत इन कृषि यंत्रों पर मध्यप्रदेश सरकार दे रही है 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

हैप्पी सीडर, सुपर सीडर समेत इन कृषि यंत्रों पर मध्यप्रदेश सरकार दे रही है 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

मध्यप्रदेश सरकार किसानों को खेती में लागत कम करने के लिए हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर पर 50% तक सब्सिडी दे रही है. लाभ लेने के लिए किसानों को कहाँ और कैसे आवेदन करना होगा समझिए.

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए यह एक अच्छा अवसर है कृषि यंत्र खरीदने का. राज्य सरकार किसानों को हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर ख़रीदने के लिए 40% से 50% तक की सब्सिडी दे रही है. सब्सिडी की राशि यंत्र की कीमत के अनुसार तय होगी. जैसे हैप्पी सीडर की कीमत ₹2.60 लाख से ₹2.85 लाख के बीच है. इस पर राज्य सरकार द्वारा ₹1.05 लाख तक की सब्सिडी दे रही है. इसी तरह, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर पर भी इसी अनुपात में सब्सिडी दी जाती है. किसान ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर दिए गए सब्सिडी कैलकुलेटर की मदद से सटीक जानकारी ले सकते हैं. आपको बता दें कि इस योजना में छोटे, सीमांत और महिला किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी.

योजना के तहत आवेदन करते समय किसानों को एक निर्धारित राशि का डिमांड ड्राफ्ट (DD) जमा करना अनिवार्य है. 4,500/- प्रति यंत्र का डीडी बनवाना होगा. यह डीडी आपके स्वयं के बैंक खाते से बनेगा. डीडी का नामांकन आपके जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें - नकली खाद बेचने वालों का लाइसेंस होगा रद्द, कृषि मंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश

आवेदन के लिए जरूरी DOCUMENTS
किसान का आधार कार्ड
मोबाइल नंबर (OTP के लिए)
बैंक पासबुक का पहला पेज
खसरा/खतौनी या B-1 की नकल
यदि ट्रैक्टर चलित यंत्र है तो ट्रैक्टर का RC
₹4,500 का डिमांड ड्राफ्ट

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक किसान नीचे दिए गए ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन व आवेदन कर सकते हैं.
पोर्टल लिंक: https://farmer.mpdage.org/Home/Index
आधार सत्यापन के लिए लिंक: https://farmer.mpdage.org/Registration/AadharVerification
आवेदन होने के बाद लॉटरी प्रणाली के माध्यम से चयन किया जाएगा और परिणाम पोर्टल पर प्रकाशित किए जाएंगे.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— हैप्पी सीडर, सुपर सीडर समेत इन कृषि यंत्रों पर मध्यप्रदेश सरकार दे रही है 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsFARM MACHINERYkheti kisanimadhyaparadesh farmingNews Potliखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs