News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. हिमाचल में 11 केंद्रों पर होगी धान की खरीद, किसानों को घर बैठे पंजीकरण की सुविधा
एग्री बुलेटिन

हिमाचल में 11 केंद्रों पर होगी धान की खरीद, किसानों को घर बैठे पंजीकरण की सुविधा

हिमाचल प्रदेश में 3 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू होगी और किसानों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल खोल दिया गया है। इस बार 31,100 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया गया है और किसानों को 2,389 रुपये प्र

Pooja Rai

Pooja Rai·09 Sep 2025· 2 min read

हिमाचल में 11 केंद्रों पर होगी धान की खरीद, किसानों को घर बैठे पंजीकरण की सुविधा

हिमाचल में 11 केंद्रों पर होगी धान की खरीद, किसानों को घर बैठे पंजीकरण की सुविधा

हिमाचल प्रदेश में 3 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू होगी और किसानों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल खोल दिया गया है। इस बार 31,100 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया गया है और किसानों को 2,389 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य मिलेगा, जो पिछले साल से अधिक है। प्रदेश भर में 11 खरीद केंद्र बनाए गए हैं ताकि किसान आसानी से अपनी फसल बेच सकें। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर पोर्टल पर पंजीकरण करें।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने धान के किसानों को राहत देते हुए 3 अक्टूबर से धान खरीदने की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। इसके लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल खोल दिया है। अब किसान घर बैठे ही अपनी फसल बेचने के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। इस बार 31,100 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को 2,389 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य मिलेगा, जो पिछले साल के मुकाबले 69 रुपये अधिक है।

जिलेवार खरीद केंद्र और लक्ष्य

कांगड़ा: फतेहपुर (5,000 MT), रियाली (2,000 MT), मिलवां (3,000 MT), नगरोटा-बगवां (100 MT)

सिरमौर: धुलाकुआं (3,000 MT), एपीएमसी पौंटा साहिब (5,000 MT)

सोलन: नालागढ़ (4,000 MT), बद्दी इंडस्ट्री शेड (4,000 MT)

ऊना: केटाहलीवाल (2,500 MT)

शिमला: एपीएमसी रामपुर (1,000 MT)

ऊना–सिरमौर बॉर्डर (टकराला): मार्केट यार्ड टकराला (1,500 MT)

ये भी पढ़ें - पंजाब सरकार का ऐलान: बाढ़ प्रभावित किसानों और लोगों को मिलेगा मुआवज़ा, ‘जिसका खेत-उसकी रेत’ मुहिम शुरू

विभाग का बयान
संयुक्त निदेशक मिलाप शांडिल ने बताया कि धान बेचने के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। इस बार किसानों को 2,389 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर लें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— हिमाचल में 11 केंद्रों पर होगी धान की खरीद, किसानों को घर बैठे पंजीकरण की सुविधा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newshimachal pradeshkheti kisaniNews Potlipaddy procurementखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs