News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. हाई डेंसिटी फार्मिंग: कम जमीन में ज्यादा पैदावार का नया तरीका
एग्री बुलेटिन

हाई डेंसिटी फार्मिंग: कम जमीन में ज्यादा पैदावार का नया तरीका

हाई डेंसिटी फार्मिंग आधुनिक खेती की तकनीक है, जिसमें पौधों को कम दूरी पर ज़्यादा संख्या में लगाया जाता है ताकि कम ज़मीन से अधिक उत्पादन मिल सके। इसमें पौधों की छंटाई, आकार नियंत्रण, टपक सिंचाई और बेहत

NP

Pooja Rai·Correspondent·30 Aug 2025· 3 min read

हाई डेंसिटी फार्मिंग: कम जमीन में ज्यादा पैदावार का नया तरीका

हाई डेंसिटी फार्मिंग: कम जमीन में ज्यादा पैदावार का नया तरीका

हाई डेंसिटी फार्मिंग आधुनिक खेती की तकनीक है, जिसमें पौधों को कम दूरी पर ज़्यादा संख्या में लगाया जाता है ताकि कम ज़मीन से अधिक उत्पादन मिल सके। इसमें पौधों की छंटाई, आकार नियंत्रण, टपक सिंचाई और बेहतर किस्म के पौधों का इस्तेमाल किया जाता है। इस पद्धति से किसानों को जल्दी और बेहतर क्वालिटी की पैदावार मिलती है, जिससे मुनाफ़ा कई गुना बढ़ जाता है। इसका उपयोग आम, अमरूद, केला, संतरा और सब्ज़ियों की खेती में सबसे ज़्यादा होता है।

खेती हमेशा से मेहनत और लगन का काम माना गया है। लेकिन बदलते समय और नई तकनीकों ने खेती के तौर-तरीकों को भी बदल दिया है। इन्हीं आधुनिक तकनीकों में से एक है हाई डेंसिटी फार्मिंग (High Density Farming), जिसे हिंदी में घनी खेती कहा जा सकता है।

इस तकनीक में पारंपरिक खेती की तरह पौधों को दूर-दूर नहीं लगाया जाता, बल्कि कम दूरी पर ज़्यादा संख्या में पौधे लगाए जाते हैं। इसका मक़सद है कि खेत की हर इंच ज़मीन का पूरा इस्तेमाल हो और कम जगह में ज़्यादा उत्पादन लिया जा सके।

कैसे होती है हाई डेंसिटी खेती?
हाई डेंसिटी खेती में सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी साइंटिफिक मैनेजमेंट भी ज़रूरी होता है।
पौधों के बीच की दूरी बहुत कम रखी जाती है।
पौधों की छंटाई (Pruning) और आकार नियंत्रण (Training) समय-समय पर की जाती है ताकि रोशनी और हवा हर पौधे तक पहुँच सके।
पानी और खाद देने के लिए टपक सिंचाई (Drip Irrigation) का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पौधों को ज़रूरत के हिसाब से पोषण मिले और बर्बादी भी कम हो।
साथ ही, बेहतर किस्म के पौधों और नई तकनीकों का चुनाव किया जाता है ताकि उत्पादन अधिक और गुणवत्तापूर्ण हो।

ये भी पढ़ें- इंटीग्रेटेड फार्मिंग से ही बढ़ेगी किसानों की आय : शिवराज सिंह चौहान

फायदे क्यों हैं ज़्यादा?
हाई डेंसिटी फार्मिंग किसानों के लिए कई मायनों में फायदेमंद है, जैसे
कम जगह में ज़्यादा पैदावार मिलती है।
फलों और सब्ज़ियों की गुणवत्ता (Quality) बेहतर रहती है।
पारंपरिक खेती की तुलना में पौधे जल्दी फल देने लगते हैं, यानी किसान को जल्दी कमाई होती है।
खेत से होने वाला मुनाफ़ा कई गुना बढ़ जाता है।

हाई डेंसिटी फार्मिंग से बढ़ेगी आमदनी
हाई डेंसिटी फार्मिंग का इस्तेमाल खासतौर पर फलदार पेड़ों जैसे आम, अमरूद, सेब, केला, संतरा आदि की खेती में किया जा रहा है। साथ ही, सब्ज़ियों की खेती में भी इसका चलन बढ़ रहा है। यानी हाई डेंसिटी फार्मिंग सिर्फ खेती का एक तरीका नहीं, बल्कि किसानों के लिए नई उम्मीद और ज़्यादा आमदनी का जरिया बन गई है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— हाई डेंसिटी फार्मिंग: कम जमीन में ज्यादा पैदावार का नया तरीका

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsDrip irrigationHigh Density Farmingkheti kisaniNews Potliखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs