Skip to content
News Potli
एग्री बुलेटिन

हरियाणा सरकार ने गेहूं के प्रमाणित बीज पर सब्सिडी बढ़ाई

हरियाणा सरकार ने गेहूं के प्रमाणित बीज पर सब्सिडी 1000 से बढ़ाकर 1075 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है। सरकारी एजेंसियों के माध्यम से बीज पूरे राज्य में किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस फैसले से उच्च गुण

NP

Pooja Rai· Correspondent

22 सितंबर 2025· 2 min read

हरियाणा सरकार ने गेहूं के प्रमाणित बीज पर सब्सिडी बढ़ाई

हरियाणा सरकार ने गेहूं के प्रमाणित बीज पर सब्सिडी बढ़ाई

हरियाणा सरकार ने गेहूं के प्रमाणित बीज पर सब्सिडी 1000 से बढ़ाकर 1075 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है। सरकारी एजेंसियों के माध्यम से बीज पूरे राज्य में किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस फैसले से उच्च गुणवत्ता वाले बीज का उपयोग बढ़ेगा, लागत कम होगी और किसानों की कुल आय में सुधार होगा।

हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए प्रमाणित गेहूं बीज पर सब्सिडी बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसार, अब बीज पर 1075 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी मिलेगी, जो पिछले साल 1000 रुपये थी। इस फैसले से किसानों पर लागत का बोझ कम होगा और उच्च उपज देने वाली प्रमाणित बीजों का उपयोग बढ़ेगा।

सरकारी एजेंसियों के माध्यम से बीज दिए जाएँगे
प्रसिद्ध सरकारी एजेंसियों जैसे एचएसडीसी, एनएससी, हैफेड, एचएलआरडीएल, इफको, कृभको और एनएफएल के माध्यम से यह बीज पूरे राज्य में किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस साल प्रमाणित गेहूं बीज की बिक्री मूल्य 3000 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। बुआई सीजन में यह लागत लगभग 1200 रुपये प्रति एकड़ होगी।

ये भी पढ़ें - कृषि और डेयरी सेक्टर को राहत, जीएसटी 2.0 सुधार लागू

60-62 लाख एकड़ में होती है गेहूँ की खेती
हरियाणा में गेहूं करीब 60-62 लाख एकड़ में बोया जाता है। लगभग 12-14 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज की बिक्री होती है, जिसमें से करीब 5.5 लाख क्विंटल सरकारी एजेंसियों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है, जबकि बाकी निजी बीज उत्पादकों द्वारा। सरकार का यह कदम फसल उत्पादकता और किसानों की कुल आय बढ़ाने की दिशा में मदद करेगा।

ये देखें -

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min