News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. हरियाणा में होगी कीटनाशक मुक्त खेती, खेत में सोलर लाइट ट्रैप लगवाने पर सरकार दे रही 75% सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

हरियाणा में होगी कीटनाशक मुक्त खेती, खेत में सोलर लाइट ट्रैप लगवाने पर सरकार दे रही 75% सब्सिडी

फसलों में कीट-पतंगों का लगना आम बात है और कीटनाशक का इस्तेमाल भी। लेकिन अब केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकारें भी कीटनाशक मुक्त खेती को बढ़ावा दे रही हैं। इसी क्रम में हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानो

NP

Pooja Rai·Correspondent·11 Mar 2025· 2 min read

हरियाणा में होगी कीटनाशक मुक्त खेती, खेत में सोलर लाइट ट्रैप लगवाने पर सरकार दे रही 75% सब्सिडी

हरियाणा में होगी कीटनाशक मुक्त खेती, खेत में सोलर लाइट ट्रैप लगवाने पर सरकार दे रही 75% सब्सिडी

फसलों में कीट-पतंगों का लगना आम बात है और कीटनाशक का इस्तेमाल भी। लेकिन अब केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकारें भी कीटनाशक मुक्त खेती को बढ़ावा दे रही हैं। इसी क्रम में हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों को कीटनाशक मुक्त खेती के लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए सरकार किसानों को खेत में सोलर लाइट ट्रैप लगवाने के लिए सॉब्सिडी दे रही है। इससे किसानों का कीटनाशक का पैसा भी बचेगा, जिससे खेती में लागत काम होगी और उनके उत्पाद भी महँगे बिकेंगे, जिससे उनकी अच्छी कमायी होगी।

कीटनाशक के ज़्यादा इस्तेमाल से पर्यावरण प्रदूषण के साथ कीटों में सहनशीलता भी उत्पन्न हो रही है। कीट नियंत्रण के लिए अधिक डोज देनी पड़ रही है। ऐसे में खर्च अधिक और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर होने लगा है। रसायनों के अधिक इस्तेमाल से मिट्टी बंजर होने लगी है। इन परिणामों को देखते हुए सरकार ने किसानों को आईपीएम तकनीक अपनाने का सुझाव दिया है। इसमें सोलर लाइट ट्रैप मुख्य है। हरियाणा कृषि विभाग के मुताबिक, खेतों में सोलर ट्रैप लाइट लगाने पर किसानों को 75 फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी। किसानों के लिए ये लाइट ट्रैप उत्पादन के साथ कमाई बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें - डेयरी के लिए पोषण से भरपूर साइलेज कैसे बनायें?

खेतों से 2 फीट ऊपर लगाएँ
खेतों में सोलर लाइट ट्रैप फसल की ऊंचाई से 2 फीट ऊपर लगाना चाहिए। शाम 7 से 10 बजे तक रात में प्रकाश चालू करना चाहिए। आसपास के कीट इससे आकर्षित होकर इसमें फंस जाएंगे। फसलों, सब्जियों या फूलों की फसल में इस सोलर लाइट ट्रैप का उपयोग कर बड़ी मात्रा में कीटों को पकड़ा जा सकता है। ऐसा करने से कीटों की संख्या में भारी कमी आएगी।

प्रति एकड़ में एक सोलर LED लाइट ट्रैप
कृषि विभाग के मुताबिक, हर एक एकड़ में एक सोलर LED लाइट ट्रैप लगाया जा सकता है। कोई भी किसान अधिकतम 10 एकड़ में लाइट ट्रैप लगा सकता है। अगर आप हरियाणा के किसान हैं और आप भी अपने खेत में लाइट ट्रैप लगवाना चाहते हैं तो 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आप किसी भी नजदीकी CSC केंद्र से भी अप्लाई कर सकते हैं।

वीडियो देखिए -

News Potli.
Clip & Share
“

— हरियाणा में होगी कीटनाशक मुक्त खेती, खेत में सोलर लाइट ट्रैप लगवाने पर सरकार दे रही 75% सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newschemical free farmingharyana newsipm technologykheti kisaniNews Potlisolar light trapखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs