News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. हरियाणा में खाद वितरण की नई डिजिटल व्यवस्था
एग्री बुलेटिन

हरियाणा में खाद वितरण की नई डिजिटल व्यवस्था

हरियाणा सरकार ने खाद वितरण को ‘मेरी फसल–मेरा ब्यौरा’ (MFMV) पोर्टल से जोड़ दिया है। अब रजिस्ट्रेशन के बाद ही किसानों को खाद मिलेगी। नई व्यवस्था से काला बाजारी रुकी, खपत घटी और सरकार ने सब्सिडी में बड़

NP

Pooja Rai·Correspondent·10 Dec 2025· 3 min read

हरियाणा में खाद वितरण की नई डिजिटल व्यवस्था

हरियाणा में खाद वितरण की नई डिजिटल व्यवस्था

हरियाणा सरकार ने खाद वितरण को ‘मेरी फसल–मेरा ब्यौरा’ (MFMV) पोर्टल से जोड़ दिया है। अब रजिस्ट्रेशन के बाद ही किसानों को खाद मिलेगी। नई व्यवस्था से काला बाजारी रुकी, खपत घटी और सरकार ने सब्सिडी में बड़ी बचत की। छोटे किसानों तक भी खाद आसानी से पहुंच रही है।

हरियाणा सरकार ने खाद देने की पूरी व्यवस्था बदल दी है। अब किसानों को खाद केवल तभी मिलेगी, जब वे ‘मेरी फसल–मेरा ब्यौरा’ (MFMV) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएंगे। बिना रजिस्ट्रेशन के खाद नहीं दी जाएगी। इस वजह से कई किसान परेशान हैं, क्योंकि लाइनें भी लग रही हैं और टेक्निकल दिक्कतें भी आ रही हैं। वहीं सरकार का कहना है कि यह नया सिस्टम पहले पंचकूला में ट्रायल के तौर पर लगाया गया था और वहां बहुत अच्छे नतीजे मिले। इसी कारण इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है।

कैसे मिलेगा खाद?
राज्य में किसानों को अब खाद तभी दी जाएगी जब किसान की जमीन का रिकॉर्ड सही हो। पोर्टल पर दर्ज फसल की जानकारी सही हो और आधार से जुड़ा बैंक खाता सही हो।सरकार का दावा है कि 25 लाख रजिस्टर्ड किसानों में से 90% को बिना लाइन लगे और बिना देरी के खाद मिल भी चुकी है।

गलत खरीद, चोरी और काला बाजारी कम हुई
नई व्यवस्था से खाद की हेराफेरी बंद हुई, थोक में गलत खरीद रुक गई और सब्सिडी वाली खाद की अवैध बिक्री भी घटी है।सरकार ने बताया कि 6 महीने में 4455 जांचें हुईं, 120 नोटिस भेजे गए, 36 लाइसेंस रद्द/निलंबित किए और 28 एफआईआर दर्ज की गईं।वहीं यूरिया और डीएपी की चोरी में भी 8–10% की कमी आई है।
उन्होंने बताया कि खेत का रकबा बढ़े बिना ही खाद की खपत कम हो गई है।8 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच यूरिया की खपत 48,150 मीट्रिक टन (10.12%) और डीएपी की खपत 15,545 मीट्रिक टन (7.92%) कम हुई। सिर्फ इस कमी से ही सरकार ने 351.90 करोड़ रुपये की सब्सिडी बचाई है।

ये भी पढ़ें - फर्टिलाइजर कंपनियों पर सख्ती, लाइसेंस रद्द और FIR का सिलसिला जारी

छोटे किसानों को फायदा
सरकार के मुताबिक नई व्यवस्था से बड़े किसानों द्वारा ज्यादा खाद खरीदना कम हुआ है। वहीं 40 बैग से ज्यादा खरीदने वालों की संख्या 43% घटी है।जबकि 20 बैग से कम लेने वाले 16% बढ़े हैं।यानी अब छोटे किसानों तक भी खाद आसानी से पहुंच रही है।

किसानों का भरोसा बढ़ा
MFMV पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसानों की संख्या 9.20 लाख से बढ़कर 12.80 लाख हो गई है। इसके साथ ही संतुलित उर्वरकों के इस्तेमाल को भी बढ़ावा मिला है, जिससे मिट्टी की सेहत सुधरेगी।कृषि मंत्री राणा ने बताया कि दिल्ली में हुई बैठक में केंद्र सरकार के अधिकारियों ने हरियाणा के इस मॉडल की सराहना की और कहा कि इसे अन्य राज्यों में भी लागू किया जा सकता है।

सरकार का दावा
सरकार का कहना है कि इस रबी सीजन में 2.5 लाख MT खाद की बचत होगी, जिससे 1,030 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी बच सकती है।नई व्यवस्था के बाद सरकार का कहना है कि खाद की रियल-टाइम निगरानी होती है, जो खाद हरियाणा को मिलती है, वही हरियाणा के किसानों तक पहुंचती है। लाइनें, घबराहट, फर्जी बिलिंग और जमाखोरी खत्म हो गई है।सरकार के अनुसार यह किसान सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— हरियाणा में खाद वितरण की नई डिजिटल व्यवस्था

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsfertilizer distributionharyana newskheti kisaniNew digital system for fertilizerNews Potliखेती किसानीमेरी फसल–मेरा ब्यौरा
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs