Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का विरोध तेज, टिकैत बोले– नुकसान हुआ तो फैक्ट्री नहीं लगेगी
एग्री बुलेटिन

हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का विरोध तेज, टिकैत बोले– नुकसान हुआ तो फैक्ट्री नहीं लगेगी

हनुमानगढ़ के टिब्बी क्षेत्र में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का विरोध जारी है। धान मंडी में हुई महापंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को नुकसान होने पर फैक्ट्री नहीं लगने दी जाएगी। स्थिति को

NP

Pooja Rai· Correspondent

18 दिसंबर 2025· 2 min read

ethanol planthanumangarhkheti kisani
हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का विरोध तेज, टिकैत बोले– नुकसान हुआ तो फैक्ट्री नहीं लगेगी

हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का विरोध तेज, टिकैत बोले– नुकसान हुआ तो फैक्ट्री नहीं लगेगी

हनुमानगढ़ के टिब्बी क्षेत्र में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का विरोध जारी है। धान मंडी में हुई महापंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को नुकसान होने पर फैक्ट्री नहीं लगने दी जाएगी। स्थिति को देखते हुए सरकार ने पर्यावरण और भूजल प्रभाव की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई है और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू की गई है।

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र में प्रस्तावित इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का विरोध लगातार जारी है। बुधवार को हनुमानगढ़ जंक्शन की धान मंडी में बड़ी महापंचायत हुई, जिसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रहे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

10 दिसंबर को हुई थी घटना
इससे पहले 10 दिसंबर को राठी खेड़ा गांव में फैक्ट्री स्थल पर उपद्रव और आगजनी की घटना हुई थी। इसी वजह से महापंचायत के दौरान करीब 1200 पुलिस जवानों की तैनाती की गई और कई जगह बैरिकेड्स लगाए गए। हालांकि किसानों की महापंचायत शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे
महापंचायत में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अगर फैक्ट्री से किसानों और खेती को नुकसान होने की आशंका है, तो इसे यहां नहीं लगने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संयुक्त किसान मोर्चा स्थानीय किसानों के फैसले के साथ खड़ा रहेगा और आंदोलन की दिशा स्थानीय समिति तय करेगी।

ये भी पढ़ें - एथनॉल ब्लेंडिंग 20% से आगे बढ़ाने की मांग, ब्राजील में 55% तक एथनॉल ब्लेंडिंग

पांच सदस्यीय समिति का गठन किया
किसानों के विरोध को देखते हुए राज्य सरकार ने इथेनॉल फैक्ट्री से होने वाले संभावित पर्यावरण और भूजल प्रभाव की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता बीकानेर के संभागीय आयुक्त करेंगे और इसमें पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और भूजल विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हनुमानगढ़ जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने बिना अनुमति किसी भी सभा और जुलूस पर रोक लगा दी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का विरोध तेज, टिकैत बोले– नुकसान हुआ तो फैक्ट्री नहीं लगेगी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs