News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. सीएम योगी बोले- किसानों के विकास पर सरकार का फोकस, गौ- आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा
एग्री बुलेटिन

सीएम योगी बोले- किसानों के विकास पर सरकार का फोकस, गौ- आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ये हमारे किसानों की मेहनत का ही परिणाम है कि देश की कुल कृषि योग्य भूमि में

Arvind Shukla

Arvind Shukla·Founder & Editor-in-Chief·15 Aug 2024· 3 min read

सीएम योगी बोले- किसानों के विकास पर सरकार का फोकस, गौ- आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

सीएम योगी बोले- किसानों के विकास पर सरकार का फोकस, गौ- आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ये हमारे किसानों की मेहनत का ही परिणाम है कि देश की कुल कृषि योग्य भूमि में हमारा हिस्सा मात्र 12 फीसदी है, लेकिन उत्तर प्रदेश देश के खाद्यान्न की 20 फीसदी से अधिक की आपूर्ति कर रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को 78वें स्वाधीनता दिवस पर प्रदेश को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अन्नदाता किसानों के हित में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने अन्नदाता किसानों की आय को बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सीएम योगी ने आगे कहा कि एग्रीस्टैक योजना में 99 हजार राजस्व गांवों का जियो रेफरेंस विलेज मैप तैयार किया गया है। 2024-25 में समस्त जनपदों में डिजिटल क्रॉप सर्वे और फॉर्मर रजिस्ट्री को भी पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। श्री-अन्न के प्रोत्साहन के लिए किए गए प्रयासों में 2022-23 और 2023-24 में मिलेट के क्षेत्रफल में 24.4 प्रतिशत और उत्पादन में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जनपद आगरा में अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र का साउथ एशिया रीजन सेंटर स्थापित किया जा रहा है। 27 जनपदों में गंगा जी के तटीय क्षेत्रों और बुंदेलखंड में 1 लाख 24 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती तथा गौ आधारित प्राकृतिक खेती को प्रारंभ किया गया है।

ये भी पढ़ें -देश भर में MSP पर संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, कहा- उद्योगपतियों को छोड़ किसानों को राहत दे सरकार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर '15 अगस्त मैंगो' की सौगात
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्त र प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में देशभक्ति से प्रेरित किसान जुबैर अहमद ने एक ऐसा आम तैयार किया है जिसकी डिमांड आम का सीजन खत्म होने बाद भी बनी रहेगी। मुजासा के रहने वाले जुबैर ने शहीदों की याद में 15 अगस्त मैंगो '15 August Mango' तैयार किया है। उनका कहना है कि आम को तैयार करने का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को शहीदों की कुर्बानी यह आम याद दिलाता रहेगा। किसान जुबैर ने बताया कि 15 अगस्त मैंगो पर फल आ गया है। सितंबर तक पूरी तरह से फल पककर तैयार हो जाएगा। आम के आफ सीजन में इसकी डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में 300 से 400 रुपए प्रति किलो के रेट से इसकी बिक्री हो जाती हैं। बता दें कि जुबैर अहमद पेशे से नर्सरी संचालक है और वह समय समय पर आम की नई नई किस्में तैयार करते रहते है।

जुबैर अहमद बताते हैं कि 15 अगस्त मैंगो सभी आमो से अलग है इसका वजन 700 से 800 ग्राम के आसपास होता है यह आम शुरुआत में हरे रंग और पकने के प्रक्रिया शुरू होने पर सुर्ख और पक जाने पर लाल रंग का हो जाता है। उन्होंने कहा कि यह आम 15 अगस्त तक परिपक्व हो पाता है। इसका स्वाद आपको एक अलग ही ज़ायका देगा 3 साल की कड़ी मेहनत के बाद इस आम की कलम को तैयार किया जा सका है।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— सीएम योगी बोले- किसानों के विकास पर सरकार का फोकस, गौ- आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
78th independence daycm yogi adityanathkheti kisaninatural farmingNews Potli
Arvind Shukla

About the Author

Arvind Shukla

Founder & Editor-in-Chief

Pulitzer Center Grantee. 18+ years of rural journalism across India. भारत के गाँवों और किसानों की आवाज़।

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs