News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. सर्दियों में गन्ने की धीमी बढ़वार: घबराने की ज़रूरत नहीं, जानिए क्या कहते हैं वैज्ञानिक ?
एग्री बुलेटिन

सर्दियों में गन्ने की धीमी बढ़वार: घबराने की ज़रूरत नहीं, जानिए क्या कहते हैं वैज्ञानिक ?

सर्दियों में गन्ने की बढ़वार कम होना सामान्य है, इसे रोग या खाद की कमी न समझें। IISR के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एपी द्विवेदी के अनुसार दिसंबर–जनवरी में खाद डालने की जरूरत नहीं होती, बस हल्की सिंचाई करते

Pooja Rai

Pooja Rai·25 Dec 2025· 3 min read

सर्दियों में गन्ने की धीमी बढ़वार: घबराने की ज़रूरत नहीं, जानिए क्या कहते हैं वैज्ञानिक ?

सर्दियों में गन्ने की धीमी बढ़वार: घबराने की ज़रूरत नहीं, जानिए क्या कहते हैं वैज्ञानिक ?

सर्दियों में गन्ने की बढ़वार कम होना सामान्य है, इसे रोग या खाद की कमी न समझें। IISR के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एपी द्विवेदी के अनुसार दिसंबर–जनवरी में खाद डालने की जरूरत नहीं होती, बस हल्की सिंचाई करते रहें। तापमान बढ़ते ही जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में गन्ने की बढ़वार फिर तेज हो जाती है।

सर्दियों के मौसम में जैसे ही गन्ने की फसल की बढ़वार धीमी होती है, कई किसान इसे किसी रोग या पोषण की कमी मान लेते हैं। इसी गलतफहमी में वे खेत में डीएपी और यूरिया जैसी रासायनिक खाद डालना शुरू कर देते हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह ज़रूरी नहीं है और कई बार यह नुकसानदेह भी हो सकता है।

बढ़वार कम होने की क्या है वजह?
लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (IISR) के वैज्ञानिक डॉ. एपी द्विवेदी बताते हैं कि दिसंबर और जनवरी के महीनों में गन्ने की बढ़वार स्वाभाविक रूप से बहुत कम हो जाती है। इसकी मुख्य वजह ठंड और कम तापमान होता है, न कि कोई बीमारी या पोषण की कमी।

बीच-बीच में हल्की सिंचाई करें
डॉ. द्विवेदी के मुताबिक, इस समय गन्ने में ज़्यादा खाद या किसी भी तरह के एग्रीकल्चरल इनपुट देने की जरूरत नहीं होती। सर्दियों में फसल एक तरह से सर्वाइवल मोड में रहती है। ऐसे में किसानों को बस इतना करना चाहिए कि बीच-बीच में हल्की सिंचाई करते रहें, ताकि फसल ठंड के असर से सुरक्षित रहे।

ये भी पढ़ें - सरसों की बुवाई में 4.3% की बढ़ोतरी, राजस्थान से यूपी तक सरसों की फसल ने पकड़ी रफ्तार

कब तेज होगी बढ़वार?
उन्होंने बताया कि जनवरी के आखिरी हफ्ते या फरवरी के पहले हफ्ते में जैसे ही तापमान बढ़ता है, गन्ने की बढ़वार अपने आप फिर से तेज हो जाती है। उसी समय खाद और पोषण प्रबंधन पर ध्यान देना सही रहता है।

धीमी बढ़वार पूरी तरह सामान्य
न्यूज़ पोटली से बातचीत में डॉ. द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर भारत के अन्य राज्यों, जहां सर्दियों में तापमान काफी नीचे चला जाता है, वहां गन्ने की धीमी बढ़वार पूरी तरह सामान्य बात है। किसानों को इस दौरान घबराने की जरूरत नहीं है।उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि अगर सर्दियों में गन्ने की बढ़वार कम दिखे या बिल्कुल न दिखे, तो भी चिंता न करें। तापमान बढ़ते ही फसल फिर से तेजी से बढ़ने लगेगी। उस समय सही मात्रा में उर्वरक देने से बेहतर परिणाम मिलेंगे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— सर्दियों में गन्ने की धीमी बढ़वार: घबराने की ज़रूरत नहीं, जानिए क्या कहते हैं वैज्ञानिक ?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsIISRkheti kisaniNews Potlisugarcane farmersugarcane farminguttar pradeshWinterखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs