News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. सरल कंपोस्ट: 45 दिन में तैयार करें गोबर की दमदार खाद
एग्री बुलेटिन

सरल कंपोस्ट: 45 दिन में तैयार करें गोबर की दमदार खाद

गोबर की खाद दमदार होती है, ये पूरी दुनिया मानती है लेकिन गोबर खेत में असर तभी करेगा जब वो कंपोस्ट में बदल चुका है। गोबर और जैव कचरे को कंपोस्ट खाद बनने यानि सड़ने गलने में कई महीने लग जाते हैं, कई बार

NP

Ashish·Correspondent·14 Jan 2024· 2 min read

सरल कंपोस्ट: 45 दिन में तैयार करें गोबर की दमदार खाद

सरल कंपोस्ट: 45 दिन में तैयार करें गोबर की दमदार खाद

गोबर की खाद दमदार होती है, ये पूरी दुनिया मानती है लेकिन गोबर खेत में असर तभी करेगा जब वो कंपोस्ट में बदल चुका है। गोबर और जैव कचरे को कंपोस्ट खाद बनने यानि सड़ने गलने में कई महीने लग जाते हैं, कई बार तो साल-साल भर में ये काम होता है। लेकिन राजस्थान के कोटा में स्थित श्रीरामशान्ताय जैविक कृषि अनुसंधान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र ने एक सरल उपाय खोजा है, जिससे सामान्य परिस्थियों में सिर्फ 45 दिन में किसी तरह का गोबर (गाय, भैंस बकरी आदि) बेहतरीन खाद में बदल जाएगा।

श्री रामशान्ताय जैविक कृषि अनुसंधान संस्थान एवं प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक और प्रबंधक डॉ. पवन टांक कहते हैं, "गाय के गोबर गुड और छांछ को मिलाकर बनाई गए घोल को गोबर पर डालकर 45 से 50 दिन तक धूप और बारिश के पानी से बचा कर रखने पर जो खाद हमको मिलती है उसकी गुणवत्ता वर्मी कम्पोस्ट खाद से ज्यादा पायी गई है। इसे हम सरल कम्पोस्ट खाद कहते हैं।"

सरल कंपोस्ट बनाने के लिए चाहिए

सरल कंपोस्ट 1 टन (10 कुंटल) गोबर-फसल अवशेष के लिए 200 लीटर पानी चाहिए। 200 ली. पानी में 2 किलो गुड़ का घोल, 30 किलो गाय ताज का गोबर चाहिए 30 लीटर गाय या भैंस की छांछ को पानी में मिलाते हैं तैयार घोल को तुरंत उपयोग कर सकते हैं उपयोग करने के लिए गोबर के ढेर में छेद कर तरल भर दें गोबर के ढेर के किनारों को भी गीला करें। ढेर गीला करने के बाद उसे सूरज की सीधी किरणों और बारिश से बचाएं गोबर के तरल की गुणवत्ता को बचाए रखने के उसे पुआल आदि से ढक दें तेज गर्मी या सर्दी, या तेज बारिश होने पर खाद बनने में 2 महीने लग सकते हैं।

गोबर की खाद जल्द तैयार करने की विधि सरल ख़ास saral compost को लेकर न्यूज़ पोटली के पिछले दिनों एक वीडियो किया था, जिसे लाखों लोगों ने देखा, इस दौरान कई किसानों के कुछ सवाल पूछे। इस वीडियो में सरल कम्पोस्ट की विधि बताने वाले Rajasthan में कोटा में स्थित गोयल ग्रामीण विकास संस्थान के प्रबंधक डॉ पवन टाँक किसानों के सवालों के जवाब से रहे है।

News Potli.
Clip & Share
“

— सरल कंपोस्ट: 45 दिन में तैयार करें गोबर की दमदार खाद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews Potliorganic farmingखेती किसानी
NP

About the Author

Ashish

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs