News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि आपूर्ति श्रृंखला को अधिक कुशल बनाने के लिए प्रयासरत : चौहान
एग्री बुलेटिन

सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि आपूर्ति श्रृंखला को अधिक कुशल बनाने के लिए प्रयासरत : चौहान

नई दिल्ली।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि भवन, नई दिल्ली में साप्ताहिकसमीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)

Pooja Rai

Pooja Rai·04 Feb 2025· 2 min read

सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि आपूर्ति श्रृंखला को अधिक कुशल बनाने के लिए प्रयासरत : चौहान

सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि आपूर्ति श्रृंखला को अधिक कुशल बनाने के लिए प्रयासरत : चौहान

नई दिल्ली।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि भवन, नई दिल्ली में साप्ताहिकसमीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और बाजार दरों की समीक्षा की।साथ ही, रबी सीजन में बुवाई के क्षेत्रफल और अनुमानित उत्पादन पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को मसूर, तुअर और उड़द जैसी दलहन फसलों सहित बागवानी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य दिलाने और परिवहन समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। छोटे और सीमांत किसानों की मंडियों तक सीधी पहुंच न होने के कारण वे बिचौलियों पर निर्भर रहते हैं जिससे उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पाता। इस स्थिति को सुधारने के लिए प्रभावी उपायों पर विचार किया गया।

बागवानी फसलों के परिवहन सुविधा पर दिया ज़ोर
बागवानी फसलों के लिए त्वरित परिवहन और भंडारण सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया ताकि वे समय पर बाजार तक पहुंच सकें और खराब होने से बचें। केंद्र सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि आपूर्ति श्रृंखला को अधिक कुशल बनाने के लिए प्रयासरत है।

ये भी पढ़ें - चाय की खेती के लिए राज्य सरकार दे रही है प्रति हेक्टेयर ₹2.47 लाख की सब्सिडी

दाल आयात पर निर्भरता कम करने पर हुई चर्चा
इसके अतिरिक्त, उन्होंने चने और मसूर दोनों के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए सभी अधिकारियों से ठोस कार्य योजना तैयार करने का आग्रह किया ताकि किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण किया जा सके। बैठक में कृषि योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई, जिसमें किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि आपूर्ति श्रृंखला को अधिक कुशल बनाने के लिए प्रयासरत : चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newskheti kisaniMSPNews PotliShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
Agri Bulletin में इस हफ्ते खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं।
एग्री बुलेटिन

धान में बीमारी का अलर्ट, गेहूं के लिए नई तकनीक... जानिए इस हफ्ते के Agri Bulletin की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agri Bulletin में धान की राइस ड्वार्फ बीमारी का अलर्ट, गेहूं की पैदावार बढ़ाने वाली नई तकनीक, गेहूं की बढ़ती कीमतों के संकेत, अंडे-चिकन के बढ़े दाम, केन-बेतवा आंदोलन, धर्मेंद्र प्रधान विवाद, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी, खरीफ बुवाई, मंडी भाव और अगले सप्ताह के मौसम का पूरा अपडेट दिया गया है।

News Potli·26 Jul 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs