News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. सरकार किसानों को उत्पादन लागत कम करने और उनकी उपज को बेचने में मदद कर रही, लोकसभा में बोले कृषि मंत्री
एग्री बुलेटिन

सरकार किसानों को उत्पादन लागत कम करने और उनकी उपज को बेचने में मदद कर रही, लोकसभा में बोले कृषि मंत्री

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ उत्पादन में वृद्धि करने, उत्पादन की लागत को कम करने और उनकी उपज को बेचने में मदद कर रही है. किसानों के लिए कई य

Pooja Rai

Pooja Rai·01 Apr 2025· 2 min read

सरकार किसानों को उत्पादन लागत कम करने और उनकी उपज को बेचने में मदद कर रही, लोकसभा में बोले कृषि मंत्री

सरकार किसानों को उत्पादन लागत कम करने और उनकी उपज को बेचने में मदद कर रही, लोकसभा में बोले कृषि मंत्री

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ उत्पादन में वृद्धि करने, उत्पादन की लागत को कम करने और उनकी उपज को बेचने में मदद कर रही है. किसानों के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं, ताकि वे अपने कृषि उत्पाद को बेहतर कीमत पर बेच सकें. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य है कि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो और उनकी आय में लगातार वृद्धि हो. मोदी सरकार के तहत किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं, और सरकार इस दिशा में हमेशा काम करती रहेगी.

आज, मंगलवार को लोकसभा में कृषि मंत्री शिवराज ने कहा कि सरकार ने किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में खादों की बढ़ी हुई कीमतों से बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं. चौहान ने यह कहा कि मोदी सरकार का मुख्य उद्देश्य कृषि आय को बढ़ाना है और इसके लिए वह हर संभव प्रयास कर रही है. शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें से पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक महत्वपूर्ण पहल है. इस योजना के तहत सरकार किसानों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष देती है, जो उनकी आय को बढ़ाने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें - ICRISAT का Plant Health Detector App, फसलों में कीटों, बीमारियों और पोषक तत्वों की कमी की तुरंत करेगा पहचान

कृषि मंत्री ने और क्या कहा?
कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में Post-harvest Management के लिए पहले ऋण की बहुत व्यवस्था नहीं थी, प्रोसेसिंग के छोटे-छोटे यूनिट लगाने में भी दिक्कत थी. हमारी सरकार द्वारा Agricultural Infrastructure Fund रूप में इन कामों के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई. उन्होंने सदन में बताया कि बिहार में सिंचाई की व्यवस्था को क्रांतिकारी स्वरूप देने के लिए कोसी मेची लिंक परियोजना को हमारी कैबिनेट ने मंजूरी दी है, इससे लाखों एकड़ में सिंचाई होगी और उत्पादन बढ़ेगा.

मंत्री ने बताया कि हमने किसान क्रेडिट कार्ड की संख्या बढ़ाई है. मुझे खुशी है कि 75% से ज्यादा छोटे और सीमांत किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड पर सस्ता ऋण उपलब्ध है. पहले किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण की सीमा केवल 3 लाख रुपए थी, अब 5 लाख रुपए तक का लोन किसानों को कम ब्याज दर पर मिलेगा.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— सरकार किसानों को उत्पादन लागत कम करने और उनकी उपज को बेचने में मदद कर रही, लोकसभा में बोले कृषि मंत्री

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniloksabha sessionNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs