News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 'वर्ष 2023-24 का 99.51 प्रतिशत का गन्ना मूल्य भुगतान हम लोग कर चुके हैं..' बागपत में बोले सीएम योगी
एग्री बुलेटिन

'वर्ष 2023-24 का 99.51 प्रतिशत का गन्ना मूल्य भुगतान हम लोग कर चुके हैं..' बागपत में बोले सीएम योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित में कई बड़े निर्णय ले रही है. उन्होंने बताया कि पिछले आठ वर्षों में गन्ना किसानों को 2.72 ला

NP

Pooja Rai·Correspondent·13 Feb 2025· 2 min read

'वर्ष 2023-24 का 99.51 प्रतिशत का गन्ना मूल्य भुगतान हम लोग कर चुके हैं..' बागपत में बोले सीएम योगी

'वर्ष 2023-24 का 99.51 प्रतिशत का गन्ना मूल्य भुगतान हम लोग कर चुके हैं..' बागपत में बोले सीएम योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित में कई बड़े निर्णय ले रही है. उन्होंने बताया कि पिछले आठ वर्षों में गन्ना किसानों को 2.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 1995 से लेकर 2017 तक पिछले 22 वर्षों में जितना गन्ना मूल्य का भुगतान किया है, उससे ज्यादा बीजेपी ने मात्र 8 वर्षों में भुगतान किया.

उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की सहूलियत के लिए रमाला चीनी मिल को पुनर्जीवित किया जा रहा है और इसे एक आधुनिक ऊर्जा उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. किसानों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले 10-10 साल गन्ना किसानों को भुगतान नहीं होता था, ऐसे में वे साहूकारों से सूद पर पैसा लेने के लिए मजबूर थे, लेकिन आज प्रदेश में 120 चीनी मिलों में से 105 चीनी मिलें एक सप्ताह के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान कर रही हैं.

ये भी पढ़ें - भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बन गया है: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह

बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, छपरौली में किसान मसीहा चौधरी अजित सिंह की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि सरकार बागपत के औद्योगिक विकास के लिए दिल्ली-बागपत-देहरादून एक्सप्रेसवे में बागपत के पास एक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह किसानों के लिए संघर्षशील नेता थे और उनकी नीतियां किसानों के हित में थीं.

इससे स्थानीय किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा
उन्होंने बताया कि गन्ना किसानों की सहूलियत के लिए रमाला चीनी मिल को पुनर्जीवित किया जा रहा है और इसे एक आधुनिक ऊर्जा उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. इस परियोजना से स्थानीय किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी. सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में किसानों के उत्थान के लिए ईमानदारी से कार्य किया जा रहा है. सरकार की प्राथमिकता किसानों की आमदनी को दोगुना करना है और इसी दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 'वर्ष 2023-24 का 99.51 प्रतिशत का गन्ना मूल्य भुगतान हम लोग कर चुके हैं..' बागपत में बोले सीएम योगी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlisugarcane croputtar pradeshखेती किसानीगन्ना भुगतानमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs