Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. लो टनल तकनीक से अब ऑफ-सीजन सब्जियों की होगी भरपूर पैदावार
एग्री बुलेटिन

लो टनल तकनीक से अब ऑफ-सीजन सब्जियों की होगी भरपूर पैदावार

लो टनल तकनीक ठंड के मौसम में सब्जियों की जल्दी और ज्यादा पैदावार के लिए बेहद उपयोगी है। इसमें पौधों को पारदर्शी प्लास्टिक शीट से ढक दिया जाता है, जिससे ठंड और पाले से बचाव होता है। इस तकनीक से फसल 30–

NP

Pooja Rai· Correspondent

8 नवंबर 2025· 2 min read

agriculture newsicarkheti kisani
लो टनल तकनीक से अब ऑफ-सीजन सब्जियों की होगी भरपूर पैदावार

लो टनल तकनीक से अब ऑफ-सीजन सब्जियों की होगी भरपूर पैदावार

लो टनल तकनीक ठंड के मौसम में सब्जियों की जल्दी और ज्यादा पैदावार के लिए बेहद उपयोगी है। इसमें पौधों को पारदर्शी प्लास्टिक शीट से ढक दिया जाता है, जिससे ठंड और पाले से बचाव होता है। इस तकनीक से फसल 30–40 दिन पहले तैयार हो जाती है और ऑफ-सीजन में ऊँचे दाम पर बिकती है। कम लागत, आसान निर्माण और ज्यादा मुनाफे की वजह से किसान इसे तेजी से अपना रहे हैं।

केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान (ICAR), बीकानेर के मुताबिक “लो टनल तकनीक” ऑफ-सीजन सब्ज़ियों के उत्पादन का एक सरल और कारगर तरीका है। इस तकनीक में पारदर्शी प्लास्टिक शीट को सब्जियों की कतारों पर ढक दिया जाता है, जिससे ठंड के मौसम में पौधों के आसपास की हवा गर्म बनी रहती है।

क्या है लो टनल तकनीक?
लो टनल पारदर्शी प्लास्टिक से बनी एक सुरंग जैसी संरचना होती है जो पौधों को ठंड, पाले, वर्षा और तेज हवा से बचाती है। इससे पौधों की वृद्धि में तेजी आती है और फसल सामान्य समय से 30–40 दिन पहले तैयार हो जाती है।

फायदे

पौधों को ठंड और पाले से सुरक्षा

कम लागत में आसान निर्माण

ऑफ-सीजन में ऊँचे दामों पर फसल की बिक्री

उत्पादन जल्दी और ज्यादा

ये भी पढ़ें - यूपी: गन्ना विकास विभाग तैयार करेगा 46 लाख बड पौध, 3.20 लाख हेक्टेयर में होगी गन्ने की बुवाई

बनाने का तरीका

जस्ती लोहे की रॉड (1.5–2.5 मी.) पर 100 माइक्रॉन IR ग्रेड प्लास्टिक चढ़ाई जाती है।

ऊँचाई: 40–60 सेमी, पौधों की दूरी: 50 सेमी।

कतार दूरी: 1.5–1.6 मीटर रखी जाती है।

ड्रिप सिंचाई प्रणाली के साथ यह तकनीक सबसे बेहतर मानी गई है।

उपयुक्त फसलें
खीरा, तुरई, करेला, लोकी, टमाटर, मिर्च, बैंगन, पत्ता गोभी, फूल गोभी और ब्रोकोली जैसी फसलें लो टनल तकनीक के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती हैं। आईसीएआर के अनुसार इस तकनीक से किसान 1.5 महीने पहले फसल तैयार कर सकते हैं, जिससे ठंड के मौसम में ऊँचे भाव पर बिक्री संभव होती है। कम लागत और अधिक लाभ के कारण यह तकनीक किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— लो टनल तकनीक से अब ऑफ-सीजन सब्जियों की होगी भरपूर पैदावार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs