News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. लखनऊ: CIMAP में आयोजित मेले में किसानों के लिए क्या खास है?
एग्री बुलेटिन

लखनऊ: CIMAP में आयोजित मेले में किसानों के लिए क्या खास है?

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ के CSIR-CIMAP में आज से दो दिवसीय किसान मेले की शुरुआत हो गई है। 31 जनवरी तक चलने वाले इस मेले में उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झार

NP

Jalish·Reporter·30 Jan 2025· 2 min read

लखनऊ: CIMAP में आयोजित मेले में किसानों के लिए क्या खास है?

लखनऊ: CIMAP में आयोजित मेले में किसानों के लिए क्या खास है?

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ के CSIR-CIMAP में आज से दो दिवसीय किसान मेले की शुरुआत हो गई है। 31 जनवरी तक चलने वाले इस मेले में उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु जैसे अलग-अलर राज्यों से बड़ी तादाद में किसान और उद्यमी शामिल हो रहे हैं। मेले के उद्घाटन के मौके पर CSIR-CIMAP के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने कहा कि, इस मेले के आयोजन का मकसद CIMAP द्वारा की विकसित प्रजातियों को आम जनमानस तक पहुचाना है। मेले का आयोजन 20 सालों से किया जा रहा है। CIMAP ने पिछले 60 से औषधीय एवं सगंध पौधों पर काम करते हुए करीब 160 उन्नत प्रजातियों का विकास किया है, जो खेती की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। देश के किसानों ने इसे बढ़-चढ़ कर अपनाया भी है।

मेले में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए प्रबोध कुमार ने कहा, “CIMAP द्वारा विकसित की गई मेन्था की प्रजातियों को अपनाकर किसानों ने भारत को मेन्था के उत्पादन और निर्यात में टॉप पर पहुंचा दिया है। आज दुनिया का 80 फीसदी मेन्था का उत्पादन भारत में किया जाता है। उसमें भी सबसे ज्यादा उत्पादन यूपी में किया जा रहा है। CIMAP के वैज्ञानिकों और किसानों की कोशिशों की वजह से भारत ने 600 टन से भी अधिक नींबू घास तेल का निर्यात किया है।‘’

इस बार किसान मेले में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें CSIR की लैब में किसानों के लिए क्या कुछ बेहतर किया जा रहा है, उसको भी दिखाया गया। मेले में महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया गया। महिलाओं का कैसे उत्थान किया जाए इस पर जोर दिया गया। किसान मेले में सोलर ऊर्जा, ड्रोन तकनीक, जिरेनियम की पौध सामग्री के निर्माण के लिए एक विकसित किफायती तकनीक, खेती में इस्तेमाल होने वाली दूसरी तरह की टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

ये भी देखें:

News Potli.
Clip & Share
“

— लखनऊ: CIMAP में आयोजित मेले में किसानों के लिए क्या खास है?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Jalish

Reporter

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs