Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. राज्य सरकारों से केंद्रीय मंत्री का आग्रह, अनाज के लिए अधिक स्टोरेज बनाएं
एग्री बुलेटिन

राज्य सरकारों से केंद्रीय मंत्री का आग्रह, अनाज के लिए अधिक स्टोरेज बनाएं

केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि गेहूं और धान की खरीद बढ़ रही है, इसलिए सभी राज्यों को नए भंडारण की सुविधाएँ बनानी चाहिए। पिछले 11 साल में खरीद और MSP बढ़ने से किसानों को ज्यादा लाभ मिला

NP

Pooja Rai· Correspondent

18 दिसंबर 2025· 2 min read

agriculture newscrop storage constructionfood grains
राज्य सरकारों से केंद्रीय मंत्री का आग्रह, अनाज के लिए अधिक स्टोरेज बनाएं

राज्य सरकारों से केंद्रीय मंत्री का आग्रह, अनाज के लिए अधिक स्टोरेज बनाएं

केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि गेहूं और धान की खरीद बढ़ रही है, इसलिए सभी राज्यों को नए भंडारण की सुविधाएँ बनानी चाहिए। पिछले 11 साल में खरीद और MSP बढ़ने से किसानों को ज्यादा लाभ मिला है। केंद्र सरकार स्टोरेज बनाने के लिए फंड और मदद भी दे रही है। अनाज की ढुलाई और भंडारण में नुकसान अब पहले से कम हो गया है।

नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सभी राज्यों से कहा कि वे अनाज (गेहूं और धान) के लिए अधिक भंडारण (Storage) सुविधाएँ तैयार करें। यह कदम इसलिए जरूरी है क्योंकि गेहूं और धान की खरीद बढ़ रही है।

बढ़ी है गेहूं और धान की खरीद
राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री ने कहा कि अब अनाज की ढुलाई और भंडारण में नुकसान पहले की तुलना में काफी कम हो गया है। इसका मुख्य कारण पीडीएस (Public Distribution System) में इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक का सुधार है। जोशी ने बताया कि पिछले 11 साल में गेहूं और धान की खरीद बहुत बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि 2014-15 में 478 लाख टन धान खरीदा गया था और किसानों को 66,949 करोड़ रुपये दिए गए थे। जबकि 2024-25 में 813 लाख टन धान खरीदा गया और किसानों को 1,88,821 करोड़ रुपये दिए गए।

ये भी पढ़ें - हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का विरोध तेज, टिकैत बोले– नुकसान हुआ तो फैक्ट्री नहीं लगेगी

नए भंडारण की सुविधाएँ बनाएं राज्य
मंत्री ने कहा कि यह बढ़ोतरी मोदी सरकार की फायदेमंद नीतियों और MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बढ़ाने के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि आज देश में धान और गेहूं की अधिक मात्रा मौजूद है। जोशी ने सभी राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि वे नए भंडारण की सुविधाएँ बनाएं। केंद्र सरकार इसके लिए फंड भी दे रही है और मदद भी कर रही है।

मंत्री ने ये भी बताया
उन्होंने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार के कोई बकाया पैसे नहीं हैं, लेकिन कुछ राज्य लाभार्थियों को रसीदें नहीं दे रहे हैं। उन्होंने इन राज्यों से रसीदें जारी करने का अनुरोध किया। मंत्री ने लिखा कि केंद्र सरकार ने किसी भी राज्य की धान खरीद पर कोई रोक नहीं लगाई है। पंजीकरण और खरीद की मात्रा राज्यों के साथ चर्चा के बाद तय की जाती है। इसमें अनुमानित उत्पादन, पिछले साल की खरीद और बाज़ार में उपलब्ध मात्रा को ध्यान में रखा जाता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— राज्य सरकारों से केंद्रीय मंत्री का आग्रह, अनाज के लिए अधिक स्टोरेज बनाएं

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs