News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. राजस्थान सरकार कृषि यंत्रों की खरीद पर दे रही है 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
एग्री बुलेटिन

राजस्थान सरकार कृषि यंत्रों की खरीद पर दे रही है 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

राजस्थान कृषि विभाग के मुताबिक, सरकार द्वारा कृषि यंत्रों(Farm Machinery) की खरीद पर किसानों को अनुदान दिया जा रहा है. इसका उद्देश्य खेती में उन्नत कृषि उपकरणों के उपयोग से समय और श्रम की बचत कर उत्पा

Pooja Rai

Pooja Rai·24 Jun 2025· 2 min read

राजस्थान सरकार कृषि यंत्रों की खरीद पर दे रही है 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

राजस्थान सरकार कृषि यंत्रों की खरीद पर दे रही है 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

राजस्थान कृषि विभाग के मुताबिक, सरकार द्वारा कृषि यंत्रों(Farm Machinery) की खरीद पर किसानों को अनुदान दिया जा रहा है. इसका उद्देश्य खेती में उन्नत कृषि उपकरणों के उपयोग से समय और श्रम की बचत कर उत्पादन बढ़ाना है.

राज्य सरकार द्वारा योजना का फायदा लेने के लिए पात्रता निर्धारित की गई है. आवेदक के पास खुद के नाम से खेती योग्य भूमि होनी चाहिए. अविभाजित परिवार की स्थिति में राजस्व रिकॉर्ड में आवेदक का नाम होना जरूरी है. वहीं ट्रैक्टर चलित कृषि यंत्र का अनुदान पाने के लिए ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन आवेदक के नाम से होना चाहिए. एक किसान को विभाग की किसी भी योजना में एक प्रकार के कृषि यंत्र पर 3 वर्ष की अवधि में केवल एक बार ही अनुदान देय होगा. एक किसान को एक वित्तीय वर्ष में केवल एक ही कृषि यंत्र पर किसी भी योजना में अनुदान दिया जा सकेगा.

ऐसे करें आवेदन
किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान लेने के लिए राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. कृषक खुद के स्तर पर या नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर जनआधार नंबर के माध्यम से आवेदन कर सकता है, आवेदक आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा किए जाने की रसीद ऑनलाइन ही ले सकेंगे.

ये भी पढ़ें - यूपी में 1 जुलाई से शुरू होगा वन महोत्सव, लगाए जाएंगे करीब 55 लाख Moringa के पौधे

जरूरी Documents
आवेदन के समय किसान का जनाधार कार्ड, जमाबंदी की नकल (6 माह से अधिक पुरानी नहीं हो), लघु सीमांत किसान का प्रमाण पत्र (अगर जरूरी हो), ट्रैक्टर का पंजीयन प्रमाण पत्र (Registration Certificate) की फोटो कॉपी (ट्रैक्टर चलित यंत्रों के लिए अनिवार्य) चाहिए. रजिस्टर्ड निर्माताओं और विक्रेताओं की सूची राज किसान साथी पोर्टल पर जारी की गई है. उनसे कृषि यंत्र खरीद करने पर ही अनुदान देय होगा.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— राजस्थान सरकार कृषि यंत्रों की खरीद पर दे रही है 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsFARM MACHINERYkheti kisaniNews Potlirajasthan newssubsidy on agricultural equipmentsखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs