News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. राजस्‍थान में 13.89 लाख मीट्रिक टन सरसों और 6.30 लाख मीट्रिक टन चना खरीद का लक्ष्य, 10 अप्रैल से शुरू होगी खरीद
एग्री बुलेटिन

राजस्‍थान में 13.89 लाख मीट्रिक टन सरसों और 6.30 लाख मीट्रिक टन चना खरीद का लक्ष्य, 10 अप्रैल से शुरू होगी खरीद

भारत में रबी सीजन में गेहूं के अलावा दलहन और तिलहन की खेती भी प्रमुखता से की जाती है, जिसमें चना और सरसों अहम है. देश में वर्तमान में इन फसलों की कटाई शुरू हो चुकी है. ऐसे में राज्य सरकारें इन MSP पर

Pooja Rai

Pooja Rai·21 Mar 2025· 2 min read

राजस्‍थान में 13.89 लाख मीट्रिक टन सरसों और 6.30 लाख मीट्रिक टन चना खरीद का लक्ष्य, 10 अप्रैल से शुरू होगी खरीद

राजस्‍थान में 13.89 लाख मीट्रिक टन सरसों और 6.30 लाख मीट्रिक टन चना खरीद का लक्ष्य, 10 अप्रैल से शुरू होगी खरीद

भारत में रबी सीजन में गेहूं के अलावा दलहन और तिलहन की खेती भी प्रमुखता से की जाती है, जिसमें चना और सरसों अहम है. देश में वर्तमान में इन फसलों की कटाई शुरू हो चुकी है. ऐसे में राज्य सरकारें इन MSP पर ख़रीद के लिए किसानों से रजिस्ट्रेशन करा रही हैं. इसी क्रम में राजस्थान सरकार चना-सरसों की सरकारी ख़रीद के लिए एक अप्रैल से रज‍िस्ट्रेशन शुरू करेगी, जबकि‍ इन फसलों की खरीद 10 अप्रैल से शुरू होगी.

सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में सदैव तत्पर है और आगामी रबी सीजन 2025-26 में सरसों और चने की एमएसपी पर खरीद के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार राज्य में 13.89 लाख मीट्रिक टन सरसों और 6.30 लाख मीट्रिक टन चना की खरीद का लक्ष्‍य रखा गया है. उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर सरसों और चना की बिक्री के लिए किसान एक अप्रेल से ई-मित्र के माध्यम से रजिस्‍ट्रेशन करा सकेंगे, जबकि खरीद 10 अप्रेल से शुरू होगी.

ये भी पढ़ें - गन्ना किसानों को ट्रेनिंग दिलवाएगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सरसों का समर्थन मूल्य 5,950 रुपये प्रति क्विंटल
मंत्री ने बताया कि केन्द्र सरकार ने आगामी सीजन के लिए सरसों का समर्थन मूल्य 5,950 रुपये प्रति क्विंटल और चने का मूल्य 5,650 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है. वहीं, राज्‍य में पहले से ही गेहूं की सरकारी खरीद शुरु हो चुकी है. यह खरीद 10 मार्च से शुरू हुई, जो 30 जून तक चलेगी. किसान अभी भी रजिस्‍ट्रेशन कर अपनी फसल उपार्जन केंद्रों पर बेच सकते हैं. इस बार राज्‍य में गेहूं पर 2425 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी के अलावा 150 रुपये अतिरिक्‍त बोनस के रूप में दिया जा रहा है.

NAFED, NCCF और RAJFED ख़रीद करेंगे
मंत्री ने बताया कि इस वर्ष नोडल एजेंसी नैफेड के साथ ही एनसीसीएफ द्वारा राजफेड के माध्यम से प्रदेश में दलहन और तिलहन की खरीद की जानी है. इसके लिए एनसीसीएफ को सरसों और चना खरीद के लिए 217-217 खरीद केन्द्र और नैफेड को दोनों फसलों के लिए 288 केन्द्र मंजूर किए गए हैं. इस प्रकार प्रदेश में सरसों और चना के लिए कुल 505 अलग खरीद केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं और जिलेवार सूची जारी कर दी गई है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— राजस्‍थान में 13.89 लाख मीट्रिक टन सरसों और 6.30 लाख मीट्रिक टन चना खरीद का लक्ष्य, 10 अप्रैल से शुरू होगी खरीद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsCHANAkheti kisanimustardNews Potliprocurementखेती किसानीराजस्थान सरकार
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs