News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा, ग्रीन हाउस में खेती के लिए किसान ले सकेंगे 70 प्रतिशत तक सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा, ग्रीन हाउस में खेती के लिए किसान ले सकेंगे 70 प्रतिशत तक सब्सिडी

बदलते मौसम और कृषि पर इसके प्रभाव को देखते हुए राजस्थान सरकार राज्य में संरक्षित खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत राज्य के किसानों को ग्रीन हाउस पर सब्सिडी दी जा रही है। किसान सरकार से आर्थिक मदद ले

Pooja Rai

Pooja Rai·08 Apr 2025· 3 min read

राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा, ग्रीन हाउस में खेती के लिए   किसान ले सकेंगे 70 प्रतिशत तक सब्सिडी

राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा, ग्रीन हाउस में खेती के लिए किसान ले सकेंगे 70 प्रतिशत तक सब्सिडी

बदलते मौसम और कृषि पर इसके प्रभाव को देखते हुए राजस्थान सरकार राज्य में संरक्षित खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत राज्य के किसानों को ग्रीन हाउस पर सब्सिडी दी जा रही है। किसान सरकार से आर्थिक मदद लेकर ग्रीनहाउस बनाकर प्रतिकूल मौसम में भी साल भर फल, फूल और सब्जियां उगा सकते हैं और उन्हें उचित मूल्य पर बेचकर मुनाफा भी कमा सकते हैं।

संरक्षित खेती, खेती का एक आधुनिक और वैज्ञानिक तरीका है। इस मॉडल के तहत फसल को प्रतिकूल मौसम, कीटों और बीमारियों से बचाने के लिए नियंत्रित वातावरण में उगाया जाता है। यह वातावरण किसानों को सालभर कई फसलों की खेती करने की सुविधा देता है। संरक्षित खेती के तहत नियंत्रित वातावरण पॉलीहाउस, ग्रीन हाउस जैसे ढांचे देते हैं। राजस्थान सरकार प्रदेश के किसानों को ग्रीन हाउस पर सब्सिडी दे रही है। इस योजना का फायदा उठाकर किसान बाहरी मौसम की परवाह किए बिना पूरे साल सब्जियों, फलों और फूलों जैसी उच्च कीमत वाली फसलों की खेती कर सकते हैं। ग्रीन हाउस बेमौसम सब्ज़ियों की खेती को अनुमति देता है, जिससे किसानों को बाजार में उपज का अधिक लाभ मिलता है।

ये भी पढ़ें - राजस्थान के छोटे किसान भी अब उठा सकेंगे तारबंदी योजना का लाभ, सरकार देगी 48,000 रुपये की सब्सिडी

कितनी मिलेगी सब्सिडी
सामान्य श्रेणी से आने वाले किसानों को ग्रीन हाउस की कुल लागत पर 50 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा छोटे, सीमांत, एससी और एसटी श्रेणी से आने वाले किसानों को 70 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। आपको बता दें कि ग्रीन हाउस पर सब्सिडी का लाभ अधिकतम चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्र तक ही लिया जा सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन ?
जिन किसान के पास एक सिंचाई का स्रोत हो, और किसान खेती की जमीन का मालिक होना चाहिए। इसके लिए कुछ जरुरी डॉक्युमेंट्स भी चाहिए जैसे जमाबंदी, आधार कार्ड, खेत की मिट्टी और सिंचाई वाले पानी की जांच रिपोर्ट, सब्सिडी के तहत अनुमोदित फर्मों से कोटेशन, सिंचाई का प्रमाण और किसान की श्रेणी का प्रमाण पत्र भी जरूरी है।

आवेदन करने का तरीका
इस योजना के तहत पात्र किसान राजस्थान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत आवेदन के साथ प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद ग्रीन हाउस का निर्माण शुरू हो सकता है। ग्रीन हाउस का निर्माण होने पर एक समिति सत्यापन करेगी। स्वीकृत सब्सिडी राशि को किसान की लिखित सहमति के आधार पर सीधे किसान के बैंक खाते में या उत्पादक फर्म को भेज दिया जाएगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा, ग्रीन हाउस में खेती के लिए किसान ले सकेंगे 70 प्रतिशत तक सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsgreen housekheti kisaniNews Potlipolyhouseprotected farmingrajasthanखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs