Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. राजस्थान में इथेनॉल प्लांट को लेकर बवाल, किसानों का विरोध हुआ हिंसक
एग्री बुलेटिन

राजस्थान में इथेनॉल प्लांट को लेकर बवाल, किसानों का विरोध हुआ हिंसक

राजस्थान के हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में किसानों की महापंचायत हिंसक हो गई। किसानों ने फैक्ट्री में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की, जबकि पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। किसान

NP

Pooja Rai· Correspondent

11 दिसंबर 2025· 2 min read

ethanol planthanumangarhNews Potli
राजस्थान में इथेनॉल प्लांट को लेकर बवाल, किसानों का विरोध हुआ हिंसक

राजस्थान में इथेनॉल प्लांट को लेकर बवाल, किसानों का विरोध हुआ हिंसक

राजस्थान के हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में किसानों की महापंचायत हिंसक हो गई। किसानों ने फैक्ट्री में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की, जबकि पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। किसान प्लांट से प्रदूषण और खेती को नुकसान होने का आरोप लगाकर इसे दूसरी जगह ले जाने की मांग कर रहे हैं। इलाके में धारा 144 और इंटरनेट बंद है।

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी इलाके में 450 करोड़ रुपये की लागत से बन रही एक निजी इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का विरोध कई महीनों से चल रहा था। रविवार को किसानों ने महापंचायत बुलाई, लेकिन माहौल अचानक बिगड़ गया। गुस्से में प्रदर्शनकारी फैक्ट्री के अंदर घुस गए, तोड़फोड़ की, तीन बुलडोजर नुकसान पहुंचाए और लगभग 10 गाड़ियों में आग लगा दी।

पुलिस और किसानों में टकराव
स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसमें कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया सहित कई लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें - भारत का चाय निर्यात बढ़ा, उत्पादन पर मौसम का असर

किसान क्यों कर रहे हैं विरोध?
किसानों का कहना है कि इस इथेनॉल प्लांट से वायु प्रदूषण बढ़ेगा, भूजल दूषित हो जाएगा, आसपास की खेती बर्बाद हो जाएगी और लोगों की रोज़ी-रोटी पर खतरा आएगा। इसी वजह से वे फैक्ट्री को किसी दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। कई किसान नेता और आसपास के इलाकों के संगठन भी महापंचायत में शामिल हुए।

राजनीतिक प्रतिक्रिया
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना की और कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने राज्य सरकार पर सवाल उठाया कि वह किसानों के साथ सख्ती क्यों कर रही है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— राजस्थान में इथेनॉल प्लांट को लेकर बवाल, किसानों का विरोध हुआ हिंसक

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs