Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. राजस्थान के छोटे किसान भी अब उठा सकेंगे तारबंदी योजना का लाभ, सरकार देगी 48,000 रुपये की सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

राजस्थान के छोटे किसान भी अब उठा सकेंगे तारबंदी योजना का लाभ, सरकार देगी 48,000 रुपये की सब्सिडी

राजस्थान सरकार द्वारा आवारा और जंगली पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए तारबंदी योजना चलाई जा रही है। पहले 1.5 हेक्टेयर भूमि यानी 6 बीघा भूमि वाले किसान ही इस योजना का फायदा उठा सकते थे। लेकिन सरकार ने

NP

Pooja Rai· Correspondent

6 अप्रैल 2025· 2 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
राजस्थान के छोटे किसान भी अब उठा सकेंगे तारबंदी योजना का लाभ, सरकार देगी 48,000 रुपये की सब्सिडी

राजस्थान के छोटे किसान भी अब उठा सकेंगे तारबंदी योजना का लाभ, सरकार देगी 48,000 रुपये की सब्सिडी

राजस्थान सरकार द्वारा आवारा और जंगली पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए तारबंदी योजना चलाई जा रही है। पहले 1.5 हेक्टेयर भूमि यानी 6 बीघा भूमि वाले किसान ही इस योजना का फायदा उठा सकते थे। लेकिन सरकार ने इस योजना में बदलाव किया है, जिसके बाद अब इस योजना का लाभ छोटे किसान भी ले सकेंगे। अब एक जगह 0.5 हेक्टेयर यानी 2 बीघा भूमि होने पर भी किसानों को तारबंदी योजना का फायदा मिल सकेगा।

राज्य सरकार के मुताबिक योजना में किसानों की सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए समूह में अगर न्यूनतम 10 किसान मिलकर 5 हेक्टेयर (20 बीघा) भूमि में तारबंदी करवाते हैं तो सभी किसानों को 70 फीसदी अनुदान राशि के हिसाब से प्रति किसान अधिकतम 400 रनिंग मीटर लंबाई 56 हजार रुपये अनुदान राशि मिलेगी। इसके अलावा व्यक्तिगत या समूह में एक ही जगह पेरिफेरी में न्यूनतम 0.5 हेक्टेयर (2 बीघा) भूमि पर तारबंदी करवाने पर लघु एवं सीमांत किसानों को प्रति किसान अधिकतम 400 रनिंग मीटर लंबाई पर अधिकतम 48,000 रुपये का अनुदान तारबंदी पर कृषि विभाग के माध्यम से दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - मध्य प्रदेश सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर दे रही है 50 फीसदी तक सब्सिडी, 8 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

किसान व्यक्तिगत या समूह में खेतों की तारबंदी करते समय 15 फीट की दूरी पर खंभे लगाएं व 5 कांटेदार वायर आड़े व 2 कांटेदार वायर क्रॉ, लगाएं या चैनलिंग जाल भी लगा सकते है। तारबंदी पर व्यय राशि के समस्त बिल किसानों को उपलब्ध कराने होंगे।
काम पूरा होने के बाद संबंधित कृषि पर्यवेक्षक द्वारा काम का फिजिकल वेरिफिकेशन राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा व अनुदान राशि का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करें
योजना के लिए इच्छुक एवं पात्र किसान तारबंदी पर अनुदान के लिए प्रस्तावित भूमि पर पेरीफेरी का नवीनतम प्रमाणित संयुक्त नक्शा ट्रेस व जमाबंदी एवं जन आधार कार्ड, लघु-सीमांत प्रमाण पत्र लेकर नजदीकी ई-मित्र केंद्र या स्वयं राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें ताकि पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर पत्रावलियों की प्राथमिकता से प्रशासनिक मंजूरी जारी की जा सके।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— राजस्थान के छोटे किसान भी अब उठा सकेंगे तारबंदी योजना का लाभ, सरकार देगी 48,000 रुपये की सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs