News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. राजस्थान के किसान अब 40 क्विंटल तक सरसों MSP पर बेच सकेंगे, 10 अप्रैल से शुरू होगी खरीद
एग्री बुलेटिन

राजस्थान के किसान अब 40 क्विंटल तक सरसों MSP पर बेच सकेंगे, 10 अप्रैल से शुरू होगी खरीद

राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने अब सरसों की समर्थन मूल्य पर होने वाली खरीद की सीमा को 25 से बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रति किसान कर दिया है. इसी तरह डिग्गी निर्माण के लिये पूर्व में स

NP

Pooja Rai·Correspondent·05 Apr 2025· 2 min read

राजस्थान के किसान अब 40 क्विंटल तक सरसों MSP पर बेच सकेंगे, 10 अप्रैल से शुरू होगी खरीद

राजस्थान के किसान अब 40 क्विंटल तक सरसों MSP पर बेच सकेंगे, 10 अप्रैल से शुरू होगी खरीद

राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने अब सरसों की समर्थन मूल्य पर होने वाली खरीद की सीमा को 25 से बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रति किसान कर दिया है. इसी तरह डिग्गी निर्माण के लिये पूर्व में समय सीमा 31 मार्च 2025 थी, जिसे बढ़ाकर 30 जून 2025 तक कर दिया गया है. दोनों ही आदेश सरकार की ओर से जारी कर दिये गये हैं. इससे सरसों उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने पर अधिक फायदा होगा.

किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके इसके लिए सरकार कई प्रयास कर रही है. इसी क्रम में सरसों की खेती करने वाले किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिले इसके लिए राजस्थान सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जाने वाली सरसों की खरीद सीमा में बढ़ोतरी कर दी है. सरकार ने अब सरसों की समर्थन मूल्य पर होने वाली खरीद की सीमा को 25 से बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रति किसान कर दिया है. इसके साथ ही डिग्गी निर्माण की अवधि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून 2025 तक की गई है.

ये भी पढ़ें - प्राकृतिक लाल रंग वाले वारंगल के ‘टमाटर मिर्च’ को मिला GI टैग

10 अप्रैल से शुरू होगी खरीद
समर्थन मूल्य पर सरसों खरीद के लिये किसानों को 5,950 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान होगा. सरसों खरीद की समय सीमा 10 अप्रैल 2025 है. इसके लिये पंजीयन 1 अप्रैल से शुरू है. पहले सरसों खरीद की सीमा प्रति किसान 25 क्विंटल थी. इससे अधिक मात्रा में सरसों की उपज किसान समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पा रहे थे. किसान संगठनों की ओर से इस संबंध में की गई मांग पर केन्द्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा खरीद सीमा को बढ़ाकर 40 क्विंटल किया गया है.
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— राजस्थान के किसान अब 40 क्विंटल तक सरसों MSP पर बेच सकेंगे, 10 अप्रैल से शुरू होगी खरीद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniMSPmustardNews Potlirajasthanखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs