News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. रबी सीजन 2025-26: बुवाई में जबरदस्त तेजी, किसानों में उत्साह
एग्री बुलेटिन

रबी सीजन 2025-26: बुवाई में जबरदस्त तेजी, किसानों में उत्साह

रबी सीजन 2025-26 में बुवाई पिछले साल से 27% ज्यादा हुई है। अब तक 130.32 लाख हेक्टेयर में फसलें बोई जा चुकी हैं। सबसे ज्यादा बढ़त गेहूं, दलहन और तिलहन में रही है।किसानों का रुझान इन फसलों की ओर बढ़ा है

NP

Pooja Rai·Correspondent·11 Nov 2025· 2 min read

रबी सीजन 2025-26: बुवाई में जबरदस्त तेजी, किसानों में उत्साह

रबी सीजन 2025-26: बुवाई में जबरदस्त तेजी, किसानों में उत्साह

रबी सीजन 2025-26 में बुवाई पिछले साल से 27% ज्यादा हुई है।अब तक 130.32 लाख हेक्टेयर में फसलें बोई जा चुकी हैं।सबसे ज्यादा बढ़त गेहूं, दलहन और तिलहन में रही है।किसानों का रुझान इन फसलों की ओर बढ़ा है और उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

रबी सीजन 2025-26 की बुवाई ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 130.32 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है, जो पिछले साल की तुलना में 27.83 लाख हेक्टेयर ज्यादा है। यानी बुवाई में 27% की बढ़ोतरी हुई है, जो रबी फसलों के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है।

गेहूं की बुवाई में 127% की बढ़त
इस बार सबसे बड़ी छलांग गेहूं की बुवाई में देखने को मिली है।अब तक 22.72 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया जा चुका है, जबकि पिछले साल यह सिर्फ 9.98 लाख हेक्टेयर था। यानी इस बार गेहूं की बुवाई में 127% से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। किसान अब पूरी तैयारी के साथ रबी की सबसे बड़ी फसल में जुटे हैं।

दलहन की बुवाई में भी 21% की बढ़ोतरी
दलहन फसलें भी इस बार किसानों की पहली पसंद बनी हैं। कुल 36.83 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जो पिछले साल के मुकाबले 21% ज्यादा है।चना (Gram) में 26.81 लाख हेक्टेयर (30% की बढ़ोतरी), मसूर (Lentil) में 4.38 लाख हेक्टेयर (6% की वृद्धि) और मटर (Field Pea) की बुवाई में 3.38 लाख हेक्टेयर (35% की वृद्धि) हुई है।हालांकि उड़द और मूंग की बुवाई में थोड़ी कमी देखी गई है।

ये भी पढ़ें - DBW 327: बदलते मौसम में भी देगा बंपर गेहूं उत्पादन

मोटे अनाज (श्री अन्न) की बुवाई में 12% का उछाल
श्री अन्न (Millets) की बुवाई भी इस बार तेजी से बढ़ी है। कुल 10.13 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जो पिछले साल से 12% ज्यादा है।ज्वार: 5.28 लाख हेक्टेयर, मक्का: 3.21 लाख हेक्टेयर (13% की बढ़ोतरी), रागी: 0.47 लाख हेक्टेयर (24% की बढ़ोतरी) और जौ में 1.12 लाख हेक्टेयर (118% की बढ़ोतरी) हुई है।

तिलहन की बुवाई में भी मजबूती
तेल निकालने वाली फसलों की बुवाई भी मजबूत हुई है। अब तक 54.46 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है, जो पिछले साल से 15% ज्यादा है। सरसों-रेपसीड में 53.35 लाख हेक्टेयर (15% की वृद्धि) वहीं सूरजमुखी और कुसुम का उत्पादन क्षेत्र दोगुना हुआ
हालांकि, मूंगफली और अलसी की बुवाई में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— रबी सीजन 2025-26: बुवाई में जबरदस्त तेजी, किसानों में उत्साह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanimilletsmustardNews Potlipulsesrabi cropShivraj Singh Chouhanwheatखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs