News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. रबी सीजन में गेहूं की बुवाई रिकॉर्ड स्तर पर, 2 जनवरी तक कुल बुवाई क्षेत्र 634.14 लाख हेक्टेयर
एग्री बुलेटिन

रबी सीजन में गेहूं की बुवाई रिकॉर्ड स्तर पर, 2 जनवरी तक कुल बुवाई क्षेत्र 634.14 लाख हेक्टेयर

इस रबी सीजन में गेहूं की बुवाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है और रकबा पिछले साल से ज्यादा हो गया है। किसानों ने बेहतर कीमत की उम्मीद में गेहूं को प्राथमिकता दी है। अगर मौसम अनुकूल रहा तो इस साल गेहूं समे

Pooja Rai

Pooja Rai·06 Jan 2026· 3 min read

रबी सीजन में गेहूं की बुवाई रिकॉर्ड स्तर पर, 2 जनवरी तक कुल बुवाई क्षेत्र 634.14 लाख हेक्टेयर

रबी सीजन में गेहूं की बुवाई रिकॉर्ड स्तर पर, 2 जनवरी तक कुल बुवाई क्षेत्र 634.14 लाख हेक्टेयर

इस रबी सीजन में गेहूं की बुवाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है और रकबा पिछले साल से ज्यादा हो गया है। किसानों ने बेहतर कीमत की उम्मीद में गेहूं को प्राथमिकता दी है। अगर मौसम अनुकूल रहा तो इस साल गेहूं समेत रबी फसलों का उत्पादन रिकॉर्ड हो सकता है।

इस रबी सीजन में देश में गेहूं की बुवाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। किसानों ने इस बार गेहूं को ज्यादा तरजीह दी है, क्योंकि दूसरी कई फसलों के दाम कमजोर चल रहे हैं। अगर आने वाले 2–3 महीने तक मौसम अनुकूल बना रहता है, तो भारत एक बार फिर रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन कर सकता है। इससे गेहूं निर्यात पर लगा चार साल पुराना प्रतिबंध हटने की संभावना भी बन सकती है।

कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 2 जनवरी तक गेहूं की बुवाई 334.17 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जो पिछले साल के 328.04 लाख हेक्टेयर से करीब 2 प्रतिशत ज्यादा है। अधिकारियों का कहना है कि अभी कुछ जगह देर से बुवाई हो रही है, इसलिए सीजन के अंत तक गेहूं का रकबा 335–336 लाख हेक्टेयर तक पहुंच सकता है।

कुल बुवाई 634.14 लाख हेक्टेयर
आंकड़ों के मुताबिक, 2 जनवरी तक सभी फसलों की कुल बुवाई 634.14 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इसी समय यह 617.74 लाख हेक्टेयर थी। बीते एक हफ्ते में करीब 20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई है। फिलहाल कुल बुवाई सीजन के सामान्य औसत (पिछले 5 साल का औसत 637.81 लाख हेक्टेयर) से थोड़ी कम है, जिसे 9 जनवरी तक पूरा होने की उम्मीद है।

दलहन फसलों का रकबा बढ़कर 134.30 लाख हेक्टेयर
दलहन फसलों की बात करें तो इनका रकबा बढ़कर 134.30 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले साल से 2.6 प्रतिशत ज्यादा है।चना की बुवाई 95.88 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले साल से 5.1 प्रतिशत अधिक है।मसूर की बुवाई 17.06 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले साल के लगभग बराबर है।26 दिसंबर के बाद से चना और मसूर के रकबे में कोई बदलाव नहीं हुआ है।तिलहन फसलों की बुवाई भी बढ़ी है। इनका कुल रकबा 96.30 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले साल से 3.3 प्रतिशत ज्यादा है।इसमें सरसों की बुवाई 89.36 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले साल की तुलना में 3.2 प्रतिशत अधिक है।

ये भी पढ़ें - भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक, चीन को छोड़ा पीछे

गेहूं की फसल पर IIWBR की सलाह
करनाल स्थित भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (IIWBR) ने कहा है कि अभी का मौसम गेहूं की बढ़वार के लिए अच्छा है। हालांकि, संस्थान ने किसानों को पीली (येलो) रस्ट बीमारी पर नजर रखने की सलाह दी है।किसानों से कहा गया है कि वे अपनी फसल की नियमित जांच करें और अगर पत्तियों में पीला पड़ना दिखे तो विशेषज्ञों से सलाह लें, क्योंकि यह बीमारी के अलावा किसी और कारण से भी हो सकता है। जरूरत पड़ने पर सुझाए गए कीटनाशक सही मात्रा में छिड़कने की सलाह दी गई है।

रबी सीजन का उत्पादन लक्ष्य
सरकार ने इस रबी सीजन के लिए कुल 171.14 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इसमें गेहूं: 119 मिलियन टन, चावल: 15.86 मिलियन टन, दलहन: 16.57 मिलियन टन, मोटे अनाज: 3.17 मिलियन टन, मक्का: 14.5 मिलियन टन, जौ: 2.05 मिलियन टन, तिलहन: 15.07 मिलियन टन (जिसमें सरसों 13.9 मिलियन टन) शामिल हैं। पिछले साल देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन 169.17 मिलियन टन रहा था।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— रबी सीजन में गेहूं की बुवाई रिकॉर्ड स्तर पर, 2 जनवरी तक कुल बुवाई क्षेत्र 634.14 लाख हेक्टेयर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotliRabi cropsrabi seasonShivraj Singh Chouhanwheatखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs