Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. रबी सीजन में गन्ने की खेती का सही समय क्या है? जानिए कृषि वैज्ञानिकों की सलाह
एग्री बुलेटिन

रबी सीजन में गन्ने की खेती का सही समय क्या है? जानिए कृषि वैज्ञानिकों की सलाह

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, गन्ने की बुवाई का सही समय 15 नवंबर तक है। इसके बाद ठंड बढ़ने से अंकुरण कम होता है।हर 12–15 दिन में सिंचाई करें और 25–30 दिन बाद निराई-गुड़ाई जरूर करें।बेहतर पैदावार के लिए

NP

Pooja Rai· Correspondent

6 नवंबर 2025· 3 min read

AGRI ADVISIORYagricultureagriculture news
रबी सीजन में गन्ने की खेती का सही समय क्या है? जानिए कृषि वैज्ञानिकों की सलाह

रबी सीजन में गन्ने की खेती का सही समय क्या है? जानिए कृषि वैज्ञानिकों की सलाह

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, गन्ने की बुवाई का सही समय 15 नवंबर तक है। इसके बाद ठंड बढ़ने से अंकुरण कम होता है।हर 12–15 दिन में सिंचाई करें और 25–30 दिन बाद निराई-गुड़ाई जरूर करें।बेहतर पैदावार के लिए Co 0232, Co 0233, संकेश्वर 049 जैसी उन्नत किस्में अपनाएं।खेत में गोबर खाद + ट्राइकोडर्मा और NPK (300:100:200) का प्रयोग करें।

देशभर में रबी सीजन की बुवाई जोरों पर है। गेहूं, तिलहन और दलहन के साथ अब किसान गन्ने की खेती की ओर भी रुख कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) से जुड़े कृषि वैज्ञानिकों ने रबी सीजन में गन्ना बोने वाले किसानों के लिए जरूरी सुझाव दिए हैं।

15 नवंबर तक पूरी करें गन्ने की बुवाई
कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक, शरदकालीन यानी रबी गन्ने की बुवाई का सबसे उपयुक्त समय 15 नवंबर तक होता है। इसके बाद तापमान गिरने लगता है, जिससे गन्ने का अंकुरण प्रभावित होता है।फसल की बढ़वार अच्छी करने के लिए हर 12 से 15 दिन में सिंचाई करें और बुवाई के 25–30 दिन बाद निराई-गुड़ाई जरूर करें, ताकि पौधों को पर्याप्त हवा और पोषण मिल सके।

अच्छी पैदावार के लिए सही किस्में चुनें
वैज्ञानिकों ने किसानों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार किस्में चुनने की सलाह दी है —

मध्य या देर से पकने वाली किस्में: को.शा. 767, को.शा. 802, को.शा. 07250, को.शा. 7918, सीओएलके 8102

उत्तर भारत के लिए उपयुक्त: सीओ 0232, सीओ 0233

सूखा सहन करने वाली: संकेश्वर 049, संकेश्वर 814, सीओबीआईएन 02173, सीओ 0212

जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए: गुजरात राज्य 5, गुजरात राज्य 7, डूबे 08323, गंगा लाभ 10346

लवणीय मिट्टी के लिए: संकेश्वर 814, सीओ 0212, दिव्यांशी-सीओएन 15071

ठंड और पाले से बचने वाली: सीओ 16030 (करन एल 6)

ये भी पढ़ें - यूरिया पर निर्भरता घटाने की तैयारी, सरकार ने बढ़ाया अमोनियम सल्फेट का उपयोग

खाद और पोषण प्रबंधन
किसानों को सलाह दी गई है कि 20 किलो ट्राइकोडर्मा को 200 किलो गोबर की खाद या प्रेसमड के साथ मिलाकर खेत की नालियों में डालें। इससे पेड़ी का फुटाव बेहतर होता है।अगर मिट्टी की जांच नहीं कराई गई है, तो NPK 300:100:200 किलो प्रति हेक्टेयर की सामान्य अनुशंसा अपनाएं।साथ ही 625 किलो सुपर फॉस्फेट मिट्टी में मिलाएं।37.5 किलो जिंक सल्फेट और 100 किलो फेरस सल्फेट दें और 500 किलो जिप्सम सल्फर की कमी पूरी करने के लिए डालें।

पेड़ी प्रबंधन और सिंचाई
कटाई के समय गन्ने को सतह से काटें, ताकि नया फुटाव अच्छा हो। कटाई के बाद 12 मिली इथरेल को 100 लीटर पानी में मिलाकर ठूंठों पर छिड़कें।पेड़ी पंक्तियों के पास गहरी जुताई करें और 200 किलो यूरिया, 130 किलो डीएपी और 100 किलो पोटाश प्रति हेक्टेयर दें।कटाई के एक सप्ताह बाद सिंचाई करें। इससे गन्ने की पैदावार और गुणवत्ता दोनों बेहतर होती हैं.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— रबी सीजन में गन्ने की खेती का सही समय क्या है? जानिए कृषि वैज्ञानिकों की सलाह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs