News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. रबी सीजन में खाद की बढ़ी मांग, सरकार के सामने चुनौती
एग्री बुलेटिन

रबी सीजन में खाद की बढ़ी मांग, सरकार के सामने चुनौती

रबी सीजन में खाद की मांग 4% बढ़कर 37.87 मिलियन टन रहने का अनुमान है। इसमें यूरिया 19.61, डीएपी 5.34, एमओपी 1.57, कॉम्प्लेक्स 8.24 और एसएसपी 3.12 मिलियन टन की जरूरत होगी। पिछले साल की तुलना में यह मांग

Pooja Rai

Pooja Rai·29 Sep 2025· 2 min read

रबी सीजन में खाद की बढ़ी मांग, सरकार के सामने चुनौती

रबी सीजन में खाद की बढ़ी मांग, सरकार के सामने चुनौती

रबी सीजन में खाद की मांग 4% बढ़कर 37.87 मिलियन टन रहने का अनुमान है। इसमें यूरिया 19.61, डीएपी 5.34, एमओपी 1.57, कॉम्प्लेक्स 8.24 और एसएसपी 3.12 मिलियन टन की जरूरत होगी। पिछले साल की तुलना में यह मांग ज्यादा है। सरकार के पास अभी 3.25 मिलियन टन यूरिया स्टॉक है और अक्टूबर तक 2 मिलियन टन आयात की उम्मीद है।

खरीफ सीजन में किसानों को एक बोरी खाद के लिए लाठियां खानी पड़ी थीं। अब रबी सीजन में सरकार के लिए खाद की मांग पूरी करना और मुश्किल होगा। इस बार कुल मांग करीब 4% ज्यादा यानी 37.87 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल यह 36.45 मिलियन टन थी।

किस खाद की कितनी मांग

यूरिया: 19.61 मिलियन टन (पिछले साल 18.69)

डीएपी (DAP): 5.34 मिलियन टन (पिछले साल 5.21)

एमओपी (MOP): 1.57 मिलियन टन (पिछले साल 1.2)

कॉम्प्लेक्स फर्टिलाइजर: 8.24 मिलियन टन (पिछले साल 7.71)

एसएसपी (SSP): 3.12 मिलियन टन (पिछले साल 3.65)

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में सोयाबीन पर लागू होगी भावांतर योजना

पिछले साल की बिक्री के आंकड़े
रबी 2024-25 में (अक्टूबर-मार्च) खाद की बिक्री इस तरह रही थी।

यूरिया: 19.88 मिलियन टन

डीएपी: 5.02 मिलियन टन

एमओपी: 1.28 मिलियन टन

कॉम्प्लेक्स: 7.43 मिलियन टन

सरकार की तैयारियां

अभी यूरिया का स्टॉक 3.25 मिलियन टन है, जबकि अक्टूबर में मांग 3.97 मिलियन टन की है।

सरकार को अक्टूबर तक 2 मिलियन टन आयातित यूरिया मिलने की उम्मीद है।

पिछले साल अक्टूबर में 2.6 मिलियन टन यूरिया बना था, इस साल भी उतनी ही उत्पादन उम्मीद है।

अगस्त-सितंबर में 4 मिलियन टन यूरिया आयात की अनुमति दी गई थी, जिसमें से 1 मिलियन टन आ चुका है।

वैज्ञानिकों की राय
विशेषज्ञों का कहना है कि रबी फसलों (गेहूं, सरसों) में डीएपी की ज्यादा जरूरत होती है। चना और मसूर जैसी दलहन फसलें ज्यादा नाइट्रोजन नहीं मांगतीं। अगर थोड़ी कमी भी हो तो मिट्टी में मौजूद जैविक कार्बन से उसकी भरपाई हो सकती है। यूरिया की मुख्य खपत नवंबर से शुरू होगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— रबी सीजन में खाद की बढ़ी मांग, सरकार के सामने चुनौती

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsDAP and ureafertilizerskheti kisaniNews PotliRabi cropsखेती किसानीरबी सीजन
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs