News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. रबी सीजन के लिए ICAR ने सुझाई पूसा व्हीट क्रांति किस्म
एग्री बुलेटिन

रबी सीजन के लिए ICAR ने सुझाई पूसा व्हीट क्रांति किस्म

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR) ने रबी सीजन के लिए पूसा व्हीट क्रांति (HI-1669) किस्म की सिफारिश की है। यह किस्म ज्यादा तापमान सहने वाली, रोग-कीट प्रतिरोधी है और औसतन 59.2 क्विंटल प्रति हेक्टेयर प

Pooja Rai

Pooja Rai·06 Sep 2025· 2 min read

रबी सीजन के लिए ICAR ने सुझाई पूसा व्हीट क्रांति किस्म

रबी सीजन के लिए ICAR ने सुझाई पूसा व्हीट क्रांति किस्म

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR) ने रबी सीजन के लिए पूसा व्हीट क्रांति (HI-1669) किस्म की सिफारिश की है। यह किस्म ज्यादा तापमान सहने वाली, रोग-कीट प्रतिरोधी है और औसतन 59.2 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार देती है। यह खासकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, पश्चिमी यूपी और झांसी डिवीजन के लिए उपयुक्त है। वहीं, कृषि मंत्रालय 3 अक्टूबर से विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू कर किसानों तक नई तकनीक और समाधान पहुँचाएगा।

भारत गेहूं उत्पादन में दुनिया के बड़े देशों में से एक है। पिछले रबी सीजन में रिकॉर्ड तोड़ बुवाई और पैदावार हुई थी। अब खरीफ सीजन के बाद जब रबी की बुवाई शुरू होगी, तो किसानों को और बेहतर फसल दिलाने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR) ने एक नई किस्म की सिफारिश की है।

क्या है खासियत?
इस किस्म का नाम है पूसा व्हीट क्रांति (HI-1669)। इसे आईसीएआर के इंदौर केंद्र ने विकसित किया है। यह किस्म समय पर बोई गई सिंचित जमीन के लिए सबसे बेहतर मानी गई है।
1.औसतन 59.2 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की पैदावार देती है।
2.सिर्फ 119 से 136 दिन में फसल तैयार हो जाती है।
3.यह किस्म गर्मी झेलने में सक्षम है और कई बड़ी बीमारियों व कीटों से भी सुरक्षित रहती है।

ये भी पढ़ें - किसानों के साथ एक दशक की यात्रा, इफको-एमसी का 11वां स्थापना दिवस

कहाँ होगी ज्यादा फायदेमंद?
यह किस्म खासकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान (कोटा और उदयपुर संभाग), पश्चिमी उत्तर प्रदेश और झांसी डिवीजन के किसानों के लिए अनुशंसित है। इसे अपनाकर किसान अपनी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी कर सकते हैं।

सरकार की तैयारी
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि खरीफ सीजन में चलाया गया विकसित कृषि संकल्प अभियान (VKSA) अब रबी सीजन में भी 3 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक गाँव-गाँव जाकर किसानों से जुड़ेंगे, उनकी समस्याएँ सुनेंगे और नए समाधान देंगे। साथ ही, जो किसान नए प्रयोग करते हैं, उनके अनुभव भी बाकी किसानों तक पहुँचाए जाएंगे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— रबी सीजन के लिए ICAR ने सुझाई पूसा व्हीट क्रांति किस्म

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsicarkheti kisaniNews PotliPusa Wheat Kranti (HI-1669)wheatखेती किसानीपूसा व्हीट क्रांति (HI-1669)
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs