News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. रबी फसलों की बुआई लगभग पूरी, रकबा 2.8% बढ़ा
एग्री बुलेटिन

रबी फसलों की बुआई लगभग पूरी, रकबा 2.8% बढ़ा

देश में रबी फसलों की बुआई लगभग पूरी हो चुकी है। 9 जनवरी तक रबी फसलों का कुल रकबा 644.29 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है, जो पिछले साल से 2.8% अधिक है। गेहूं की बुआई पूरी हो चुकी है और मौसम अनुकूल होने से अच

Pooja Rai

Pooja Rai·13 Jan 2026· 3 min read

रबी फसलों की बुआई लगभग पूरी, रकबा 2.8% बढ़ा

रबी फसलों की बुआई लगभग पूरी, रकबा 2.8% बढ़ा

देश में रबी फसलों की बुआई लगभग पूरी हो चुकी है। 9 जनवरी तक रबी फसलों का कुल रकबा 644.29 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है, जो पिछले साल से 2.8% अधिक है। गेहूं की बुआई पूरी हो चुकी है और मौसम अनुकूल होने से अच्छी पैदावार की उम्मीद है। दालों, तिलहनों, सरसों, मक्का और जौ के रकबे में बढ़ोतरी हुई है, जबकि रबी ज्वार के रकबे में कमी दर्ज की गई है।

देश में रबी फसलों की बुआई लगभग पूरी हो चुकी है। सरकार के मुताबिक, 9 जनवरी तक रबी फसलों का कुल रकबा 644.29 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है। यह पिछले साल के 626.64 लाख हेक्टेयर से 2.8% ज्यादा है। पिछले एक हफ्ते में करीब 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में और बुआई हुई है। यह रकबा सर्दियों के औसत रकबे (637.81 लाख हेक्टेयर) से भी अधिक है।

गेहूं की स्थिति
गेहूं की बुआई अब पूरी मानी जा रही है। पिछले हफ्ते इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई और गेहूं का रकबा 334.17 लाख हेक्टेयर पर स्थिर है।पिछले साल गेहूं का रकबा रिकॉर्ड 328.04 लाख हेक्टेयर था, जिससे 117.94 मिलियन टन का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ था।

रबी सीजन का उत्पादन लक्ष्य
सरकार ने इस रबी सीजन में कुल 171.14 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इसमें गेहूं: 119 मिलियन टन, चावल: 15.86 मिलियन टन, दालें: 16.57 मिलियन टन, मोटे अनाज (न्यूट्री-सीरियल): 3.17 मिलियन टन, मक्का: 14.5 मिलियन टन, जौ: 2.05 मिलियन टन और तिलहन: 15.07 मिलियन टन (जिसमें सरसों 13.9 मिलियन टन) शामिल हैं।

मौसम और खाद से राहत
करनाल स्थित भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (IIWBR) के अनुसार, मौसम अनुकूल है, जिससे गेहूं की बढ़वार और कल्ले निकलने की प्रक्रिया अच्छी चल रही है। पूर्व कृषि आयुक्त जे.एस. संधू के मुताबिक, गेहूं में पहली सिंचाई और पहली यूरिया की खुराक दिसंबर में दी जा चुकी है। अब दूसरी सिंचाई और दूसरी खुराक की यूरिया बेहद जरूरी है। यूरिया की उपलब्धता अच्छी खबर है और इससे अच्छी पैदावार की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - सभी उर्वरकों पर 5% GST की मांग, उर्वरक उद्योग ने बजट से पहले रखी बड़ी मांग

दालों और तिलहनों की स्थिति
दालों का रकबा बढ़कर 136.36 लाख हेक्टेयर हो गया है (2.8% बढ़ोतरी), जिसमें चना: 95.88 लाख हेक्टेयर (5.1% ज्यादा), मसूर: 18.12 लाख हेक्टेयर है। वहीं तिलहनों का कुल रकबा: 96.86 लाख हेक्टेयर (3.8% बढ़ोतरी), जिसमें सरसों: 89.36 लाख हेक्टेयर, जो पिछले साल से 3.2% ज्यादा है।इसके अलावा रबी धान: 21.71 लाख हेक्टेयर (11.4% ज्यादा), मक्का: 25.24 लाख हेक्टेयर (7.4% ज्यादा) और जौ: 7.36 लाख हेक्टेयर, जो पिछले साल से 21.1% ज्यादा है और सामान्य रकबे से भी अधिक है।

ज्वार में गिरावट
सर्दियों की ज्वार की फसल का रकबा घटकर 21.36 लाख हेक्टेयर रह गया है, जो पिछले साल से 5.7% कम है।
हालांकि, कुल मोटे अनाज (न्यूट्री/कोर्स सीरियल) का रकबा बढ़कर 55.20 लाख हेक्टेयर हो गया है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— रबी फसलों की बुआई लगभग पूरी, रकबा 2.8% बढ़ा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotliRabi cropsखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs