Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. रबी फसलों की उत्पादन सीमा बढ़ाई गई, हरियाणा के किसान अब MSP पर बेच सकेंगे अधिक उपज
एग्री बुलेटिन

रबी फसलों की उत्पादन सीमा बढ़ाई गई, हरियाणा के किसान अब MSP पर बेच सकेंगे अधिक उपज

हरियाणा सरकार प्रदेश के हित में लगातार फैसले लिये जा रही है। इसी क्रम में राज्‍य सरकार ने सीजन 2024-25 के लिए रबी फसलों के लिए प्रति एकड़ औसत उत्पादन की सीमा बढ़ा दी है। सरकार के इस फ़ैसले के बाद अब क

NP

Pooja Rai· Correspondent

6 मार्च 2025· 2 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
रबी फसलों की उत्पादन सीमा बढ़ाई गई, हरियाणा के किसान अब MSP पर बेच सकेंगे अधिक उपज

रबी फसलों की उत्पादन सीमा बढ़ाई गई, हरियाणा के किसान अब MSP पर बेच सकेंगे अधिक उपज

हरियाणा सरकार प्रदेश के हित में लगातार फैसले लिये जा रही है। इसी क्रम में राज्‍य सरकार ने सीजन 2024-25 के लिए रबी फसलों के लिए प्रति एकड़ औसत उत्पादन की सीमा बढ़ा दी है। सरकार के इस फ़ैसले के बाद अब किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर ज्‍यादा उपज बेच सकेंगे। यह संशोधित सीमा 2025-26 के रबी खरीद सीजन में लागू की जाएगी। ट्वीट के मुताबिक़ किसानों को प्रति एकड़ ज़्यादा पैदावार होने से फसल बेचने में परेशानी ना हो इसलिए रबी फसलों के उत्पादन की सीमा में बढ़ोतरी की गई है।

सरकार की ओर से गठित एक समिति की ओर से रबी फसलों के लिए उत्पादन सीमा में बदलाव करने की सिफारिश की गई थी, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने औसत उत्‍पादन की बढ़ी हुई लिमिट को मंजूरी दे दी।
सरकार के इस फैसले के बाद जौ के लिए औसत उत्पादन लिमिट 15 क्विंटल से बढ़ाकर 16 क्विंटल प्रति एकड़ कर दी है। चने के लिए औसत उत्पादन लिमिट 6 क्विंटल प्रति एकड़ कर दी गई है, जो पहले इसे 5 क्विंटल प्रति एकड़ थी। वहीं, सूरजमुखी के लिए यह लिमिट अब 8 क्विंटल से बढ़कर 9 क्विंटल प्रति एकड़ हो गई है। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल के लिए औसत उत्पादन सीमा 3 क्विंटल से बढ़ाकर 4 क्विंटल प्रति एकड़ कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - किसान कम कीमत पर ख़रीद सकेंगे जायद फसल के बीज, उत्तर प्रदेश सरकार दे रही भारी सब्सिडी

गेहूं में कोई बदलाव नहीं
इसी तरह मसूर के लिए औसत उत्पादन अनुमान भी 4 क्विंटल प्रति एकड़ तय किया है। गेहूं के लिए उत्पादन सीमा 25 क्विंटल प्रति एकड़ ही रहेगी, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्वीट में कहा गया है कि के मुताबिक, ये बदलाव औसत पैदावार में बढ़ोतरी के जवाब में किए गए हैं इस फैसले से किसानों को बहुत फायदा होगा और उन्हें अधिक आर्थिक लाभ मिलेगा.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— रबी फसलों की उत्पादन सीमा बढ़ाई गई, हरियाणा के किसान अब MSP पर बेच सकेंगे अधिक उपज

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs