Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी सरकार का किसानों को तोहफा, रबी सीजन में मिलेगा मुफ्त बीज
एग्री बुलेटिन

यूपी सरकार का किसानों को तोहफा, रबी सीजन में मिलेगा मुफ्त बीज

उत्तर प्रदेश सरकार रबी सीजन में किसानों को दलहन-तिलहन की फसलों के बीज मिनीकिट मुफ्त देगी। किसान 25 सितंबर 2025 तक कृषि दर्शन-2 पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। चयन ऑनलाइन लॉटरी से होगा और हर किसान को एक म

NP

Pooja Rai· Correspondent

17 सितंबर 2025· 2 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
यूपी सरकार का किसानों को तोहफा, रबी सीजन में मिलेगा मुफ्त बीज

यूपी सरकार का किसानों को तोहफा, रबी सीजन में मिलेगा मुफ्त बीज

उत्तर प्रदेश सरकार रबी सीजन में किसानों को दलहन-तिलहन की फसलों के बीज मिनीकिट मुफ्त देगी। किसान 25 सितंबर 2025 तक कृषि दर्शन-2 पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। चयन ऑनलाइन लॉटरी से होगा और हर किसान को एक मिनीकिट मिलेगा। इस योजना से खेती का खर्च घटेगा, आय बढ़ेगी और देश की तेल आयात निर्भरता भी कम होगी।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। रबी सीजन में अब किसानों को दलहन और तिलहन की फसलों के बीज मिनीकिट बिल्कुल मुफ्त दिए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, खेती में विविधता लाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए कृषि विभाग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक किसान कृषि दर्शन-2 पोर्टल (https://agridarshan.up.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2025 तय की गई है।

केवल एक मिनीकिट फ्री
योजना के तहत मसूर का 8 किलो, चना का 16 किलो, मटर का 20 किलो और राई व सरसों का 2-2 किलो का मिनीकिट किसानों को फ्री में मिलेगा। हर किसान को केवल एक ही मिनीकिट दिया जाएगा। चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के जरिए लाभार्थियों का चुनाव किया जाएगा। बीजों का वितरण राजकीय कृषि बीज भंडारों से POS मशीन के माध्यम से किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - रबी सीजन में 362.50 मिलियन टन अनाज उत्पादन का लक्ष्य, खाद बनी बड़ी चुनौती

रजिस्टर्ड किसानों को मिलेगा फ़ायदा
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका कृषि विभाग में पंजीकरण हुआ है और जो योजना की शर्तें पूरी करते हैं। कृषि विभाग का कहना है कि इस योजना से न सिर्फ किसानों का खेती पर खर्च कम होगा, बल्कि उनकी आय भी बढ़ेगी। दलहन और तिलहन उत्पादन बढ़ने से देश की खाद्य और पोषण सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। साथ ही, तिलहन उत्पादन में बढ़ोतरी से देश की तेल आयात पर निर्भरता भी कम होगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी सरकार का किसानों को तोहफा, रबी सीजन में मिलेगा मुफ्त बीज

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs