News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी में मक्के की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा, सरकार प्रति कुंतल बीज पर 15000 रुपये दे रही है सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

यूपी में मक्के की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा, सरकार प्रति कुंतल बीज पर 15000 रुपये दे रही है सब्सिडी

'गेहूं व धान के बाद उत्तर प्रदेश में मक्का तीसरी महत्वपूर्ण फसल है। प्रदेश 665 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का उत्पादन कर रहा है व खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर है। साथ ही फलों व सब्जियों के मामले में

NP

Pooja Rai·Correspondent·20 Feb 2025· 2 min read

यूपी में मक्के की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा, सरकार प्रति कुंतल बीज पर 15000 रुपये दे रही है सब्सिडी

यूपी में मक्के की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा, सरकार प्रति कुंतल बीज पर 15000 रुपये दे रही है सब्सिडी

'गेहूं व धान के बाद उत्तर प्रदेश में मक्का तीसरी महत्वपूर्ण फसल है। प्रदेश 665 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का उत्पादन कर रहा है व खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर है। साथ ही फलों व सब्जियों के मामले में भी आत्मनिर्भर है। यूपी न केवल अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए फल व सब्जियां उगा रहा है, बल्कि निर्यात भी कर रहा है।’ त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम में बोले यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही

लखनऊ के हयात होटल में 'त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इसके तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला व प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि एथेनॉल उद्योग से जुड़े हुए लोग मक्का के किसानों को आवश्यक सहयोग दें, ताकि अधिक मक्का की उपज मिले। उन्होंने कहा कि मक्का राज्य के किसानों की किस्मत बदल सकता है। बताया कि मक्का के प्रति कुंतल बीजों पर सरकार 15000 रुपये अनुदान दे रही है। साथ ही, संकर मक्का व देशी मक्का के साथ-साथ पॉप कॉर्न, बेबी कॉर्न तथा स्वीट कॉर्न पर भी अनुदान दिया जाता है।

ये भी पढ़ें - डीएपी और यूरिया के आयात में बढ़ोतरी, किसानों को मिलेगी राहत

कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने मक्का के क्षेत्रफल में हुई बढ़ोत्तरी की जानकारी दी। साथ ही, किसानों को उनकी रुचि के अनुरूप ही मक्का की प्रजातियों के बीजों का वितरण कराया जाना चाहिए ताकि किसान अधिक से अधिक लाभांवित हो सकें।

प्रमुख सचिव कृषि रवींद्र ने किसानों से आह्वान किया कि उन्हें परंपरागत विधियों से हटकर नई विधियों को अपनाएं। कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक डॉ. केएम सिंह, डॉ. एसबी सिंह, डॉ. एसके शुक्ला, डॉ. स्वाती दीपक दुबे, डॉ. केके सिंह, शुभेंदु दास तथा ऋषि पाठक ने विचार रखे। इस अवसर पर जगदीश कुमार आदि उपस्थित थे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी में मक्के की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा, सरकार प्रति कुंतल बीज पर 15000 रुपये दे रही है सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniMaize cropmaize farmingNews Potliuttar pradeshखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs