Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर होगी सख्त कार्रवाई, जानिए क्या है मामला?
एग्री बुलेटिन

यूपी में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर होगी सख्त कार्रवाई, जानिए क्या है मामला?

ड्रोन उड़ाने वालों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश सरकार ने ड्रोन संचालन को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए हैं. बरेली और पश्चिमी यूपी में ड्रोन से जुड़ी घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्दे

NP

Pooja Rai· Correspondent

5 अगस्त 2025· 2 min read

agriculture newscm yogi adityanathdrone
यूपी में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर होगी सख्त कार्रवाई, जानिए क्या है मामला?

यूपी में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर होगी सख्त कार्रवाई, जानिए क्या है मामला?

ड्रोन उड़ाने वालों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश सरकार ने ड्रोन संचालन को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए हैं. बरेली और पश्चिमी यूपी में ड्रोन से जुड़ी घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सख्ती बढ़ा दी गई है. ड्रोन रखने वाले हर व्यक्ति को अब अपने ड्रोन का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा और थाने में सूचना देना जरूरी होगा. यही नहीं ड्रोन के प्रयोग के लिए अनुमति भी लेनी होगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ शब्दों में कहा है कि बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति या समूह ड्रोन के जरिए डर का माहौल बनाने या अफवाह फैलाने की कोशिश करता है, तो उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) भी लगाया जा सकता है। सीएम योगी ने कहा, “तकनीक का गलत इस्तेमाल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ड्रोन के जरिए दहशत फैलाने या अफवाह फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

ये भी पढ़ें - यूपी में गाय के गोबर से बनेगा कपड़ा और बायोप्लास्टिक

प्रशासन है अलर्ट
पश्चिमी यूपी के मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत जैसे जिलों में हाल के दिनों में रात के समय ड्रोन जैसी वस्तुएं देखे जाने की अफवाहें फैली थीं। सोशल मीडिया पर भी ऐसे वीडियो और मैसेज तेजी से वायरल हुए, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। कई जगहों पर लोगों ने पुलिस को इसकी शिकायत भी की। हालांकि पुलिस ने इन मामलों की जांच में कई मामलों में अफवाह होने की पुष्टि की, लेकिन सरकार ने इसे आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा मानते हुए अब इस पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई है।

सूत्रों के अनुसार, गृह विभाग जल्द ही ड्रोन संचालन के लिए संशोधित गाइडलाइन जारी करेगा, जिसमें ड्रोन खरीदने, उड़ाने और उसके पंजीकरण को लेकर कड़े नियम तय किए जाएंगे। इसके साथ ही जिन जिलों में संवेदनशील संस्थान, धार्मिक स्थल या भीड़भाड़ वाले इलाके हैं, वहां ड्रोन गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर होगी सख्त कार्रवाई, जानिए क्या है मामला?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs